Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

तो डिविलियर्स को देनी पड़ेगी कुर्बानी, अब इस दिग्गज ने कहा- कप्तानी छोड़ें डिविलियर्स

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व महान क्रिकेटर बैरी रिचर्ड्स ने एबी डिविलियर्स से कप्तानी छोड़ने का आह्वान किया है। रिचर्ड्स का मानना है कि अगर एबी डीविलियर्स को साल 2019 विश्व कप तक खेलना है तो उन्हें वनडे टीम की कप्तानी छोड़ देनी चाहिए। रिचर्ड्स ने कहा, "अगर डीविलियर्स दक्षिण अफ्रीका के लिए खेलते रहना चाहते हैं तो उन्हें कप्तानी से इस्तीफा दे देना चाहिए। फाफ डू प्लेसी ने बतौर कप्तान अब तक अच्छा खेल दिखाया है और मेरा मानना है कि तीनों फॉर्मेट में उन्हीं को कप्तानी करनी चाहिए।"

अपनी पीढ़ी के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक 33 वर्षीय डीविलियर्स की टीम दक्षिण अफ्रीका उनकी कप्तानी में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है। रविवार को कार्डिफ में इंग्लैंड से 19 रनों से हारने के बाद अफ्रीका ने तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला 2-1 से गंवा दी। इससे पहले चैंपियंस ट्रॉफी और उससे भी पहले इंग्लैंड के ही हाथों वनडे सीरीज में 2-1 से हार दक्षिण अफ्रीकी कप्तान के लिए आलोचना का विषय बनी हुई है।

हालांकि रिचर्ड्स का मानन है कि डिविलियर्स बेहतर बल्लेबाज हैं। उन्होंने कहा, "डीविलियर्स बेहतरीन बल्लेबाज हैं। अगर उन्हें अपना करियर लंबा खीचना है तो उन्हें कप्तानी छोड़ देनी चाहिए। हाल ही में देखा गया है कि डीविलियर्स पहले की तरह बल्लेबाजी नहीं कर पा रहे हैं।"

आपको बता दें कि रिचर्ड्स से पहले भी कई पूर्व खिलाड़ी डिविलियर्स से कप्तानी छोड़ने को कह चुके हैं। रिचर्ड्स से पहले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ भी डीविलियर्स को कप्तानी छोड़ने का सुझाव दे चुके हैं। स्मिथ ने कहा था कि डीविलियर्स को बल्लेबाजी में ध्यान लगाने के लिए कप्तानी छोड़ देनी चाहिए।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+