नई दिल्ली। जोहान्सबर्ग में भारत के खिलाफ शनिवार को खेले गए चौथे वनडे में आईसीसी ने धीमी ओवर गति के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम पर जुर्माना लगाया गया है। ये जुर्माना आईसीसी मैच रैफरियों के एमिरेट्स एलीट पैनल के एंडी पाइक्रॉफ्ट ने लगाया है। खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहयोगी स्टाफ के लिए आईसीसी आचार संहिता के नियम 2.5.1 के अनुसार टीम के निर्धारित समय में प्रत्येक कम ओवर फेंकने के लिए खिलाड़ी पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जबकि कप्तान पर दोगुना जुर्माना लगाया जाता है।
आईसीसी द्वारा जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक इस तरह से टीम की कप्तानी कर रहे ऐडन मार्करम पर पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जबकि खिलाड़ियों पर 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। बता दें कि मार्करम ने अपराध और सजा को स्वीकार किया जिससे औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। बता दें कि यदि दक्षिण अफ्रीका ने मार्करम के कप्तान रहते इस अपराध को 12 महीनों के अंदर दोहराया तो उन्हें निलंबन का सामना करना होगा। गौरतलब है कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही 6 वनडे मैचों की सीरीज का चौथा मैच दक्षिण अफ्रीका ने 5 विकेट से जीतकर अपना नाम कर लिया।
South Africa have been fined for a slow over rate in yesterday's 4th #SAvIND ODI.https://t.co/kWiCr6RA7s pic.twitter.com/p6mIkxJUUm
— ICC (@ICC) February 11, 2018
हले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को शिखर धवन के शतक की बदौलत 290 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसके बाद बारिश से बाधित इस मैच में डकवर्थ लुईस नियम के तहत मेजबान टीम को 28 ओवर में 202 रन का लक्ष्य मिला, जिसे उसने 2.3 ओवर पहले ही हासिल कर लिया।