Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ब्रायन लारा ने कहा- भारत नहीं इस टीम के सिर सजेगा चैंपियंस ट्रॉफी का ताज

क्रिकेट का मिनी वर्ल्डकप शुरू होने में बस कुछ ही समय बचा है। ऐसे में क्रिकेट के महान दिग्गज खिलाड़ी ने अपनी फेवरिट टीम के बारे में बताया है। जी हां, वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी ब्रायन लारा ने के मुताबिक भारत मुश्किल से ही अपने खिताब को बचा पाएगी। लारा के मुताबिक इन परिस्थितियों में इंग्लैंड सबसे फेवरेट टीम है। लारा ने कहा- "2016 में टी-20 विश्वकप में वेस्टइंडीज के खिलाफ हार के बाद इंग्लैंड की टीम में कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं।"

चैंपियंस ट्रॉफी नहीं खेल रही है लारा की टीम
गौरतलब है कि 2004 में ब्रायन लारा की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली वेस्टइंडीज इस बार क्वालीफाई करने में नाकाम रही। दरअसल चैंपियंस ट्रॉफी के नए नियमों के मुताबिक आईसीसी वनडे रैंकिंग की टॉप 8 टीमें ही चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा ले सकती हैं। आपको बता दें कि वेस्टइंडीज 9वें स्थान पर है।

चैंपियंस ट्रॉफी जीतना सबसे यादगार
लारा ने कहा, "चैंपियंस ट्रॉफी मेरे कप्तानी करियर की सर्वोच्च उपलब्धियों में से एक है। खासकर साल 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में रोमांचक जीत हासिल करना।" लारा ने कहा कि उन्होंने कई ट्रॉफी जीती हैं लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी सबसे खास थी। लारा के मुताबिक चैंपियंस ट्रॉफी का टूर्नामेंट दिन ब दिन बेहतर होता जा रहा है।

पहले से मजबूत हुई है इंग्लैंड की टीम
लारा ने कहा कि पहले इंग्लैंड की टीम ज्यादातर इयान बॉथम, एंड्रर्यू फ्लिंटॉफ जैसे खिलाड़ियों पर निर्भर रहती थी लेकिन अब इस टीम में वनडे क्रिकेट के विश्वस्तरीय खिलाड़ी हैं जो टीम को मैच जितान का माद्दा रखते हैं। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के खिलाड़ी आईपीएल में खेल रहे हैं और शानदार प्रदर्शन भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि 2013 में भारत से फाइनल हारने वाली इंग्लैंड की टीम बांग्लादेश के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। वहीं गत चैंपियन भारत का पहला मैच 4 जून को पाकिस्तान के खिलाफ है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+