
जोहानिसबर्ग। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद 6 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए शुरुआती तीन मैचों के लिए दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम की घोषणा हो चुकी है।
1 फरवरी से शुरू होने वाली वनडे सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की टीम में लुंगी एन्गिडी और खाया जोंडो दो नए चेहरों को शामिल किया गया है। बता दें कि खाया जोंडो को 2015 में दक्षिण अफ्रीका के भारत दौरे के समय मौका मिला था। वहीं एन्गिडी की बात करें तो उन्होंने अभी तक एक भी वनडे मैच नहीं खेला है। और हाल ही में दूसरे टेस्ट मैच के दौरान उन्होंने भारत के खिलाफ डेब्यू किया था। एन्गिडी ने अपने पहले ही मैच में भारत के 6 विकेट झटके थे। जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। हालांकि उन्होंने केवल तीन टी20 मैच जरूर खेले हैं।
टीम में मोर्न मोर्कल और क्रिस मॉरिस की वापसी हुई है। इसके अलावा टीम में एकमात्र बड़ा आश्चर्य फराह बेहार्डियन को बाहर करना है जो जो टीम के नियमित सदस्य रहे हैं और वर्तमान में एक दिवसीय कप रन चार्ट में छठे स्थान पर हैं। तबरेज शमसी को इमरान ताहिर के साथ दूसरे स्पिनर के रूप में शामिल किया गया है। अफ्रीकी बोर्ड के मुताबिक वे 2019 वर्ल्डकप के लिए टीम को तैयार कर रहे हैं।
भारत के खिलाफ पहले तीन वनडे मैचों के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम इस प्रकार है।
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), हाशिम अमला, क्विंटन डी कॉक, एबी डिविलियर्स, जेपी डुमिनी, इमरान ताहिर, ऐडेन मार्करम, डेविड मिलर, मॉर्ने मॉर्केल, क्रिस मॉरिस, लुंगिसानी एन्गिडी, एंडिल फैलुकवाओ, कागिसो रबाडा, तबरेज शमसी , खाया जोंडो।
#BreakingNews #CSAnews @KhayaZondo73, @NgidiLungi names in Proteas ODI squad to face India #ProteaFire #SAvIND ... https://t.co/qmNnp7YFIn pic.twitter.com/hefcyexhFW
— Cricket South Africa (@OfficialCSA) January 25, 2018
वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम- विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडेय, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और श्रदुल ठाकुर।