दूसरी पारी में भी लड़खड़ाए भारतीय बल्लेबाज (लीड)
अहमदाबाद, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में भी भारतीय बल्लेबाज मेहमान टीम की तेज गेंदबाजी के सामने असहाय नजर आए और लंच तक मात्र 95 रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिए।

स्थानीय सरदार पटेल स्टेडियम पर खेले जा रहे मैच में दूसरी पारी खेलने उतरी भारतीय टीम एक बार फिर तेज गोलंदाजी के सामने लड़खड़ा गई। भारत के बल्लेबाजों ने पारी की शुरुआत ठीक ढंग से की लेकिन गेंद की गति और स्विंग ने उन्हें धोखा दिया।
भारत की ओर से सहवाग और द्रविड़ 17 जबकि जाफर 19 रन बना कर आउट हुए। लंच के समय लक्ष्मण और गांगुली क्रमश: 19 और 10 रन बनाकर मैदान पर थे।
इससे पहले तीसरे दिन सुबह अफ्रीका ने अपनी पहली पारी सात विकेट पर 494 रन के स्कोर पर घोषित कर दी। अफ्रीकी टीम ने पहली पारी के आधार पर 418 रन की विशाल बढ़त हासिल की थी। जैक्स कॉलिस के शतक और ए.बी. डिविलियर्स के नाबाद दोहरे शतक की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने यह विशाल स्कोर खड़ा किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications