ians-Staff
नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान खिलाड़ियों और अधिकारियों के आने-जाने के लिए बनाए गए 'गेम्स लेन' का गुरुवार से संचालन शुरू हो गया। आम आदमी इस लेन का तभी इस्तेमाल कर सकते हैं जब इस पर खिलाड़ियों की आवाजाही न हो रही हो।यातायात पुलिस के संयुक्त आयुक्त सतेन्द्र गर्ग ने आईएएनएस को बताया, "खेल लेन शुरू हो गया है लेकिन सुबह से कोई खिलाड़ी आने वाला नहीं था इसलिए आम जनता इसका प्रयोग कर सकते हैं।"
गर्ग ने कहा कि लेन का इस्तेमाल करने से अन्य यात्रियों को तब रोका जाएगा, जब उस पर खिलाड़ी आना-जाना शुरू करेंगे। लिहाजा जरूरत पड़ने पर ही इसका इस्तेमाल किया जाएगा। इसे 24 घंटे बंद भी नहीं रखा जाएगा।
प्रतिनिधि और खिलाड़ी गुरुवार से आने वाले थे। उन्होंने कहा, "हमने गुरुवार सुबह यात्रियों पर कोई रोक नहीं लगाई। अगर इस लेन से खिलाड़ी आते जाते हैं तो इसे आम लोगों के लिए बंद कर दिया जाएगा। इसे लेकर किसी तरह की कोई नई जानकरी आएगी तो, उसे बताया जाएगा।"
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Thursday, September 23, 2010, 20:18 [IST]
Other articles published on
Sep 23, 2010