For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत दाैरे के लिए साउथ अफ्रीका टीम का हुआ ऐलान, डु प्लेसिस को लगा बड़ा झटका

नई दिल्ली। आईसीसी विश्व कप दाैरान फ्लाॅप रही साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम सितंबर में भारत दाैरे पर रहेगी। साउथ अफ्रीका को भारत में तीन टी20 व तीन ही टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। मंगलवार को इसके लिए साउथ अफ्रीका ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इस दाैरान फाफ डु प्लेसिस को बड़ा झटका मिला है। उन्हें टी20 सीरीज में शामिल नहीं किया गया है और उनकी जगह कप्तानी विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक को साैंपी गई है जबकि रासी वेन डर डुसान को टी20 टीम का और तेंबा बावुमा को टेस्ट टीम का उपकप्तान बनाया गया है। हालांकि टेस्ट मैचों की कप्तानी डु प्लेसिस ही करेंगे।

टी-20 टीम में कप्तानी में बदलाव पर सीएसए के कार्यकारी निदेशक कोरी वान ज्याडु ल ने कहा, 'टी-20 विश्व कप में अब एक साल से भी कम का समय है। यह टी-20 सीरीज हमें अपनी नेतृत्व क्षमता और बल्लेबाजी विकल्पों को परखने का आखिरी मौका देगी। इसलिए हम एक कम अनुभव वाली टीम के साथ जा रहे हैं। एक तय टीम तक पहुंचने से पहले हमारे पास अपने आप को परखने का यह आखिरी मौका है।'

क्रिकेट साउथ अफ्रिका ने इस दौरे के लिए कुछ नए चेहरों को शामिल किया है। तेज गेंदबाज एनरिच नोर्ट्जे, स्पिन ऑलराउंडर सेनुरैन मुथुस्वामी और विकेटकीपर बल्लेबाज रूडी सेकंड को टेस्ट टीम में जगह दी है। वहीं टेम्बा बवुमा, एनरिच नोर्ट्जे और जोर्न फुर्ट्यूइन को पहली बार टी-20 टीम में शामिल किया गया है। अगर ये खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जाते हैं तो यह उनका पहला इंटरनेशनल मैच होगा। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज 2 अक्टूबर में शुरू होगी। वहीं टी20 सीरीज इससे पहले 15 सितंबर को शुरू होगी जिसका पहला मैच 15 सितंबर को हिमाचल के धर्मशाला स्टेडियम में होगा।

साउथ अफ्रीका की टेस्ट टीम
टेस्ट टीम :
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), टेम्बा बावुमा (उप-कप्तान), थेयुनिस डी ब्रूयन, क्विंटन डी कॉक, जुबायर हमजा, केशव महाराज, एडिन मार्कराम, सेनुराह मुथुसामी, लुंगी नगिदी, एनरिक नोर्टजे, वार्नोन फिलेंडर, डेन पिएड्ट, कागिसो रबादा, रूडी सेकेंड।

साउथ अफ्रीका टी20 इंटरनैशनल टीम
टी-20 टीम :
क्विंटन डी कॉक (कप्तान), रासी वान डर डुसेन, टेम्बा बावुमा, जूनियर डाला, बजोर्न फॉर्टयुइन, बेयूरन हैंड्रिक्स, रीजा हैंड्रिक्स, डेविड मिलर, एनरिक नोर्टजे, आंदिले फेहुलक्वायो, ड्वायन प्रीटोरियस, कागिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, जोन-जोन स्मुट्स।

Story first published: Wednesday, August 14, 2019, 12:43 [IST]
Other articles published on Aug 14, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+