Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvsSA: टी20 सीरीज के लिए धर्मशाला पहुंची दक्षिण अफ्रीकी टीम, VIDEO

धर्मशाला: दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ टी20 सीरीज का पहला मैच खेलने के लिए यहां पहुंच चुकी है। प्रोटियाज टीम को यहां पर अपना पहला मुकाबला 15 सितंबर से खेलना है। यह सीरीज तीन मैचों की होगी जिसके बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत तीन मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेली जाएगी।

बता दें कि दक्षिण अफ्रीकी टीम में फाफ डुप्लेसिस, इमरान ताहिर, हाशिम अमला और डेल स्टेन नहीं हैं। डुप्लेसिस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं थे जबकि अमला और ताहिर क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और फिटनेस संबंधी कारणों का हवाला देते हुए डेल स्टेन का चयन नहीं किया गया है।

क्विंटन डी कॉक की कप्तानी में टी20 सीरीज खेलने के लिए मेहमान टीम सोमवार दोपहर कड़ी सुरक्षा के बीच कांगड़ा हवाई हड्डे पर पहुंचे। उसके बाद टीम को दो बसों के जरिए होटल तक पहुंचाया गया। मंगलवार शाम को दक्षिण अफ्रीका टीम पहली बार धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में अपने अभ्यास सत्र की शुरुआत करेगी। यहां पर टीम के युवा खिलाड़ियों को मैदान की पिच और वातावरण में ढलने के लिए अगले पांच दिनों का समय होगा।

इस सीरीज के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

भारत- विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, क्रुनाल पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर, खलील अहमद, दीपक चाहर, और नवदीप सैनी।

दक्षिण अफ्रीका- क्विंटन डी कॉक (सी), रासी वैन डेर डूसन, टेम्बा बावुमा, जूनियर डाला, ब्योर्न फोर्टुइन, बेयूरन हेंड्रिक, रीजा हेंड्रिक, डेविड मिलर, एनरिक नार्जे, एंडिले फेहलुकवेओ, डाइन प्रीवाइन, कगीसो रबाडा, तबरेज़ शम्सी और जॉर्ज लिंडे

Story first published: Tuesday, September 10, 2019, 13:24 [IST]
Other articles published on Sep 10, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+