इंदौर। भारत के दौरे पर आयी दक्षिण अफ्रीका की टीम को भारत में खेलना खूब रास आ रहा है। अफ्रीकी टीम के खिलाड़ियों को भारतीय क्रिकेट फैंस के बीच मैच खेलने और प्रैक्टिस करना काफी रोमांचित लग रहा है।
Video- राजकोट वनडे से पहले टीम इंडिया पहुंची पुजारा के घर
वनडे टीम के दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डिविलियर्स, डू प्लेसिस, जेपी ड्युमिनी सहित कई खिलाड़ियों ने भारतीय क्रिकेट फैंस की जमकर तारीफ की है।
<center><iframe width="100%" height="371" src="https://www.youtube.com/embed/sK5f9ihoZ4E" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>
डिविलियर्स ने क्रिकेट प्रशंसकों के साथ अपना एक वीडियो साझा किया है। डिविलियर्स ने कहा कि भारत में खेलना काफी खास है। भारत जैसे क्रिकेट के फैंस आपको दुनिया में कहीं और ढूंढ पाना मुश्किल है।
इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर पुरुषों की क्रिकेट टीम के साथ खेलेंगी मैच, रचेंगी इतिहास
72 दिनों के लंबे दौरे पर भारत आयी अफ्रीकी टीम ने टी-20 सीरीज को अपने नाम कर लिया है। जबकि 5 मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 की बराबरी पर है। तीसरा वनडे गुजरात के राजकोट में रविवार को खेला जाना है।