ओवल के ऐतिहासिक टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड

By Amit

ओवल। क्रिकेट के मैदान में रिकॉर्ड बनना और टूटना कोई नई बात नहीं है लेकिन सोमवार को एक ऐसा रिकॉर्ड बना जो क्रिकेट के इतिहास में लंबे समय तक याद किया जाएगा। सोमवार को ओवल ग्राउंड में जब दक्षिण अफ्रीकी टीम इंग्लिश गेंदबाजों के सामने घुटने टेक रही थी, उस दौरान टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक रिकॉर्ड बन रहा था।

दरअसल इंग्लैंड के गेंदबाजों ने तीसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी को सस्ते में बिखेर दिया और उस वक्त दक्षिण अफ्रीका के चार खिलाड़ी जीरो रन पर आउट हुए। जी हां, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब एक पारी में चार खिलाड़ी गोल्डन डक पर चलते बने।

आपको बता दें कि तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस, वरनोन फिलेंडर, कागिसो राबाडा और मॉर्न मोर्कल 0 रन बनाकर चलते बनें। जिसमें राबाडा और मोर्कल मोईन अली का शिकार बनें। ओवल ग्राउंड में इंग्लैंड ने शानदार जीत हासिल कर सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। तीसरे टेस्ट के चौथे दिन लंच ब्रेक के बाद 492 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 252 रनों पर ढ़ेर हो गई।

इस मैच में इंग्लैंड के स्पिनर मोईन अली ने अपने टेस्ट करियर की पहली हैट्रिक लगाई। दरअसल, मोईन अली की यह हैट्रिक इसलिए भी खास है क्योंकि इंग्लैंड के 'द ओवल' में यह ऐतिहासिक 100वां टेस्ट था।

Story first published: Tuesday, August 1, 2017, 19:00 [IST]
Other articles published on Aug 1, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+