वीरेंद्र सहवाग को सबसे ज्यादा पसंद हैं भारत के ये तीन गांव, जानिए आखिर ऐसा क्यों है?
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने अपने सबसे पसंदीदा भारत के तीन गांवों के बारे में बताया है। उन्होंने जिन तीन नामों का जिक्र किया है, उनमें से दो पश्चिम बंगाल में और एक बिहार में है। दरअसल, वीरू ने मंगलवार को एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने तीन गांवों के नाम और पिनकोड लिखते हुए जिक्र किया कि ये तीनों गांव उनके सबसे प्रिय हैं।
जानिए ऐसा क्यों लिखा वीरेंद्र सहवाग ने
वीरेंद्र सहवाग ने जिन तीन गांवों का नाम लिखा है, वे हैं पश्चिम बंगाल के बीकीहट, कुलून और बिहार के बाघमारी। वीरू ने इन तीनों का नाम लिखने के साथ ही सभी का पिनकोड भी आगे लिखा है।
यह है इन गांवों का जिक्र करने की वजह
वीरेंद्र सहवाग को ट्विटर पर क्रिएटिव ट्वीट करने के लिए जाना जाता है और इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। सहवाग ने इन तीन ही गांवों का जिक्र इसलिए किया है क्योंकि इन तीनों का पिनकोड उनके जीवन की तीन सबसे बड़ी क्रिकेट पारियों से ताल्लुक रखते हैं।
पश्चिम बंगाल के बीकीहट गांव का पिनकोड 319309 है। इसमें वीरू की दोनो तिहरे टेस्ट शतक की रन संख्या शामिल है। कुछ ऐसा ही कुलून और बाघमारी के साथ है। इन दोनों के पिनकोड क्रमश: 319219 और 219319 हैं।
ये रहा वीरू का ट्वीट :
My favourite 3 villages
— Virender Sehwag (@virendersehwag) August 23, 2016
1) Bikihat,West Bengal,pin 319309
2) Kulun, West Bengal, pin 319219
3)Baghmari ,Bihar, pin 219319
Any guesses, why ?
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
