For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

SA vs AUS: क्लासेन के शतक से जीता साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया को 74 रनों से रौंदा

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी वनडे सीरीज का पहला मैच पार्ल के बोलैंड पार्क में खेला गया जहां पर दक्षिण अफ्रीका की टीम ने विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के करियर के पहले अंतरराष्ट्रीय शतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया की टीम को 74 रनों से हरा दिया। साउथ अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और हेनरिक क्लासेन की नाबाद 123 रनों की पारी के दम पर 7 विकेट खोकर 291 रन बनाये। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 45.1 ओवर में 217 रनों पर ढेर हो गई।

और पढ़ें: Video: जब रिपोर्टर पर गुस्से में भड़के बांग्लादेशी कप्तान, पूछा- क्या मैं चोर हूं

साउथ अफ्रीका के लिये हेनरिक क्लासेन की शतकीय पारी के अलावा लुंगी नगिदी (30 रन में 3 विकेट, तबरेज शाम्सी ( 45 रन पर 2 विकेट) और एनरिच नॉर्तजे ( 39 रन पर 2 विकेट) की बदौलत ऑस्ट्रेलिया को स्कोर का पीछा करने से रोक दिया और पहले वनडे में जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

और पढ़ें: IND vs NZ: काइल जैमिसन को मिल गई है भारतीय बल्लेबाजों की कमजोरी, बताया- क्यों हो रहे फ्लॉप

अच्छी शुरुआत के बावजूद हारी ऑस्ट्रेलिया

अच्छी शुरुआत के बावजूद हारी ऑस्ट्रेलिया

साउथ अफ्रीका की ओर से दिये गये 291 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने अच्छी शुरुआत की और 3 विकेट खोकर 173 रन बना लिये थे लेकिन कंगारुओं ने आखिरी 7 विकेट महज 43 रन पर खो दिये और पूरी टीम 45.1 ओवर में 217 रन पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया के लिये दोनों सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (25) और कप्तान एरॉन फिंच (10) के विकेट जल्द ही गंवा दिये थे लेकिन स्टीव स्मिथ (76) और मार्नस लाबुशाने (41) ने तीसरे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी की।

रन रेट बढ़ाने के चक्कर में लाबुशाने ने बायें हाथ के स्पिनर केशव महाराज की गेंद पर लॉन्ग ऑन पर कैच थमा दिया। स्मिथ ने इसके बाद मिशेल मार्श (16) के साथ चौथे विकेट के लिए 41 रन जोड़े लेकिन एनगिडी ने मार्श को बोल्ड कर दिया। तीन गेंद बाद एनरिक नोर्त्जे ने स्मिथ को भी पगबाधा किया जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया की पारी को सिमटने में अधिक समय नहीं लगा।

खराब शुरुआत के बाद संभली साउथ अफ्रीका

खराब शुरुआत के बाद संभली साउथ अफ्रीका

इससे पहले साउथ अफ्रीका की टीम नेपहले बल्लेबाजी करते हुए 48 रन पर ही 3 विकेट गंवा दिये थे जिसके बाद हेनरिक क्लासेन ने काइल वेरीने (48) और क्लासेन ने चौथे विकेट के लिए 78 रन जोड़कर पारी को संभाला। वेरीने के आउट होने के बाद क्लासेन ने डेविड मिलर (64) के साथ पांचवे विकेट के लिये 149 रनों की पारी जोड़कर पारी को संभाला और खराब शुरुआत के बावजूद 291 रनों का अच्छा लक्ष्य खड़ा किया।

पहला शतक लगा क्लासेन ने जिताया मैच, बने मैन ऑफ द मैच

पहला शतक लगा क्लासेन ने जिताया मैच, बने मैन ऑफ द मैच

साउथ अफ्रीका के लिये हेनरिक क्लासेन ने 114 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 123 रनों की पारी खेली। यह क्लासेन का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पहला शतक है। क्लासेन को उनकी इस मैच जिताऊ शतकीय पारी के लिये मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस मैच में जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

Story first published: Monday, March 2, 2020, 13:08 [IST]
Other articles published on Mar 2, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+