For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

2 मैचों के बैन के खिलाफ रबाडा ने की आईसीसी से अपील, आ सकता है बड़ा मोड़

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियन कप्तान स्टीव स्मिथ के खिलाफ उग्र व्‍यवहार करने के कारण दो मैच का प्रतिबंध झेल रहे आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन गेंदबाज अफ्रीका के कगीसो रबाडा ने बड़ा कदम उठाया है। पोर्ट एलिजाबेथ में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान उग्र व्‍यवहार के लिए रबाडा पर दो मैच का प्रतिबंध लगा दिया जिसके चलते वो सीरीज के बाकी दो बचे मैच में नहीं खेल पाएंगे।

अफ्रीका की जीत में निभाई थी अहम भूमिका

अफ्रीका की जीत में निभाई थी अहम भूमिका

हालांकि अब रबाडा ने खुद पर लगे प्रतिबंध के खिलाफ आईसीसी में अपील की है। रबाड़ा को उम्‍मीद है कि उन्‍हें इस प्रतिबंध से राहत मिलेगी और वो बाकी बचे दो मैचों में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ गेंदबाजी कर सकेंगे। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला मैच गंवाने के बाद दूसरे टेस्ट मैच में रबाडा ने दोनों पारियों में 11 विकेट चटकाए थे। जिसके दम पर दक्षिण अफ्रीका ने जीत हासिल की और रबाडा को मैन ऑफ द मैन मिला था।

रबाडा ने ऑस्‍ट्रेलिया के कप्‍तान स्‍टीव स्मिथ को आउट करने के बाद उन्‍हें कंधा मारा था

रबाडा ने ऑस्‍ट्रेलिया के कप्‍तान स्‍टीव स्मिथ को आउट करने के बाद उन्‍हें कंधा मारा था

इस मैच के बाद रबाडा को आईसीसी के लेवल दो का दोषी पाया गया था, जिसके तहत उन्‍हें तीन डिमेरिट प्‍वाइंट दिए गए थे। दूसरे टेस्‍ट की पहली पारी की दौरान रबाडा ने ऑस्‍ट्रेलिया के कप्‍तान स्‍टीव स्मिथ को आउट करने के बाद उन्‍हें कंधा मारा था। इसके बाद वो स्मिथ के सामने खड़े होकर येस, येस, येस कहते हुए वहां से चले गए थे।

रबाडा के पास पहले से ही पांच डिमेरिट प्‍वाइंट थे

रबाडा के पास पहले से ही पांच डिमेरिट प्‍वाइंट थे

गौरलब है कि रबाडा के पास पहले से ही पांच डिमेरिट प्‍वाइंट थे। पोर्ट एलिजाबेथ टेस्‍ट में तीन और डिमेरिट प्‍वाइंट मिलने के बाद उनके खाते में कुल 8 डिमेरिट प्‍वाइंट हो गए। आठ डिमेरिट प्‍वाइंट दो टेस्‍ट या चार वनडे मैचों खेलने से प्रतिबंध के बराबर होते हैं।

अब क्या होगा रबाडा का?

अब क्या होगा रबाडा का?

आईसीसी नियमों के मुताबिक रबाडा की याचिका पर एक ज्‍यूडिशियल कमिश्‍नर नियुक्‍त किया जाएगा। कोड ऑफ कंडक्‍ट के क्‍लाज 8.2.3.1 के अनुसार अपील मिलने के 48 घंटे के अंदर ज्‍यूडिशियल कमिश्‍नर की नियुक्ति की जाएगी। क्‍लाज 8.2.3.4 के मुताबिक कमिश्‍नर नियुक्‍त होने के सात दिन के भीतर याचिका पर सुनवाई शुरू हो जाएगी। आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्‍ट अगले गुरुवार से शुरू होगा। इस लिहास से देखा जाए तो रबाडा तीसरा टेस्ट मैच तो वैसे भी नहीं खेल सकते हैं। क्योंकि उनकी याचिका पर सुनवाई 7 दिनों के अंदर होगा और उस बीच तीसरा टेस्ट मैच शुरी हो जाएगा। अगर हां रबाडा को आईसीसी से राहत मिलती है तो वे चौथा टेस्ट खेल सकते हैं।

Story first published: Thursday, March 15, 2018, 12:48 [IST]
Other articles published on Mar 15, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+