For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेशः डेविड मिलर ने मचाया कोहराम, लगाया इंटरनेशनल टी20 का सबसे तेज शतक

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में तूफानी बल्लेबाज डेविड मिलर ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। मिलर ने इंटरनेशनल टी20 का सबसे तेज शतक ठोक डाला। डेविड मिलर ने महज 35 गेंदों में 9 छक्के व 7 चौकों की मदद से शतक लगा दिया।

नई दिल्ली। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में तूफानी बल्लेबाज डेविड मिलर ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। मिलर ने इंटरनेशनल टी20 का सबसे तेज शतक ठोक डाला। डेविड मिलर ने महज 35 गेंदों में 9 छक्के व 7 चौकों की मदद से शतक लगा दिया। मिलर ने टी20 का सबसे तेज शतक जमाकर रिचर्ड लीवी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। लीवी ने 45 गेंद में टी20 का सबसे तेज शतक जमाया था। जिसे मिलर ने तोड़ दिया।

19वें ओवर में तो डेविड मिलर ने मोहम्मद सैफुद्दीन के एक ओवर में लगातार 5 छक्के लगा दिए। एक और छक्का लगाते ही मिलर युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ सकते थे। इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में सिर्फ युवराज सिंह ही 6 गेंद में 6 छक्के लगा चुके हैं।

मिलर ने क्रीज पर उतरे उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की। पहले 50 रन मिलर ने 23 गेंद में बनाए और अगले 50 रन उन्होंने सिर्फ 12 गेंदों में पूरे कर लिए। डेविड मिलर के अलावा हाशिम आमला ने भी जबर्दस्त पारी खेली। आमला ने 51 गेंदों में 85 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 224 रन बनाए। मिलर 36 गेंदों में 101 रन बनाकर नाबाद रहे।

इसे भी पढ़ेंः- LIVE भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:21 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+