For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

SA vs ENG: अफ्रीकी टीम के एक और खिलाड़ी को हुआ कोरोना, अभ्यास मैच करना पड़ा कैंसिल

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच इंग्लैंड की टीम इस समय साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेलने पहुंची है। 27 नवंबर से शुरू होने वाली इस सीमित ओवर्स की सीरीज से पहले शुक्रवार को एक अभ्यास मैच खेला जाना था लेकिन साउथ अफ्रीकी टीम के एक और खिलाड़ी के कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाये जाने के चलते इसे रद्द कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने इस सीरीज के लिये बायो बबल में खिलाड़ियों को भेजने से पहले कोरोना टेस्ट कराया जिसमें एक खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाया गया तो उनके साथ 2 और खिलाड़ियों को भी क्वारंटीन कर दिया गया।

अब बोर्ड ने साफ किया है कि गुरुवार को दूसरे अनिवार्य कोरोना वायरस टेस्ट के बाद एक और अफ्रीकी खिलाड़ी पॉजिटिव पाया गया है। हालांकि बोर्ड ने यह भी साफ कर दिया है कि इस खिलाड़ी का दूसरे खिलाड़ी के कोरोना पॉजिटिव नतीजे से कोई लेना देना नहीं है।

और पढ़ें: IND vs AUS: भारतीय गेंदबाज मोहम्मद सिराज के पिता का हुआ निधन, देश नहीं लौट पायेंगे

सीएसए ने आगे बताया कि बोर्ड चाहता है कि डॉक्टर-मरीज की गोपनीयता के चलते कोरोना संक्रमित खिलाड़ियों के नामों को रिलीज नहीं किया गया है। इस बीच खिलाड़ियों को तुरंत प्रभाव से क्वारंटीन कर के आइसोलेशन में भेज दिया है।

गौरतलब है कि साउथ अफ्रीकी टीम मैनेजमेंट और सीएसए कोरोना वायरस से बचने की तैयारियों को लेकर इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड के अपने अधिकारियों के साथ लगातार बात चीत कर रहे हैं और उन योजनाओं पर काम कर रहे हैं जिसमें पारदर्शिता को बरकरार रखते हुए खिलाड़ियों के लिये जिम्मेदारी भरी योजना तैयार कर रहे हैं।

और पढ़ें: जब बिशन सिंह बेदी ने कपिल को नाइट वाचमैन के लिया भेजा, बोले- मतलब भी पता है

आपको बता दें कि क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने समस्या के चलते शनिवार को होने वाला अभ्यास मैच को भी रद्द कर दिया गया है।

Story first published: Friday, November 20, 2020, 23:46 [IST]
Other articles published on Nov 20, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+