SA vs ENG: फाफ डुप्लेसिस से छिनी कप्तानी, पहली बार 5 खिलाड़ी करेंगे एक साथ डेब्यू
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका में 4 टेस्ट मैचों की जारी सीरीज में लगातार दूसरी हार के बाद कप्तान फॉफ डुप्लेसिस ने ऐसे संकेत दिये जिससे साफ हो गया कि जोहान्सबर्ग में खेले जाने वाला चौथा टेस्ट मैच उनके करियर का आखिरी टेस्ट मैच हो सकता है। इससे पहले क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने उनके खराब नेतृत्व को लेकर बड़ा कदम उठाया है। साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच 4 फरवरी से होने वाली आगामी वनडे सीरीज के लिये क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की।
और पढ़ें: SA vs ENG: कगिसो रबाडा ने मनाया ऐसा जश्न ICC ने लगाया बैन, ब्रेटली बोले- मजाक है क्या
इस टीम में मौजूदा कप्तान फॉफ डुप्लेसिस को कप्तानी से हटा दिया है और साथ ही उन्हें टीम से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने टीम की कमान अब विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक के हाथ में सौंप दी है।
और पढ़ें: IND vs AUS: जीत के बाद आलोचकों पर बरसे रवि शास्त्री, कहा- अब तो कमजोर नहीं थे कंगारू

इंग्लैंड के सामने होगी डिकॉक की कप्तानी की परीक्षा
मंगलवार को 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिये चयनकर्ता लिंडा जोंडी के नेतृत्व में टीम का ऐलान किया गया जिसमें क्विंटन डिकॉक को वनडे और टी20 टीम की कमान सौंपी गई है। डिकॉक की कप्तानी की पहली परीक्षा विश्व कप विजेता इंग्लैंड के सामने होगी।

इस कारण टीम से बाहर हुए हैं फाफ डुप्लेसिस
हालांकि चयनकर्ता लिंडा जोंडी ने साफ किया है कि फाफ डु प्लेसिस को टीम से बाहर करने का मतलब यह नहीं है कि उनका वनडे करियर समाप्त हो गया।
उन्होंने कहा, ‘हमने फाफ और कागिसो रबाडा को इस सीरीज में विश्राम देने का फैसला किया क्योंकि उन दोनों ने काफी क्रिकेट खेला है। वनडे मैचों के बाद होने वाली टी20 सीरीज के लिए अलग से टीम चुनी जाएगी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी टी20 और वनडे मैच होंगे।'

5 खिलाड़ी एक साथ पहली बार करेंगे डेब्यू
क्रिकेट साउथ अफ्रीका की ओर से घोषित की गई नई टीम में 5 ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अब तक क्रिकेट में डेब्यू नही किया है। इसमें शामिल खिलाड़ियो का नाम है- लूथो सिपमाला,काइल वेरिन, सिसंडा मागला, जॉनमैन मलान और ब्यौर्न फोर्टुइन।
साउथ अफ्रीका की वनडे टीम इस प्रकार है : क्विंटन डि कॉक (कप्तान), तेम्बा बावुमा, ब्योर्न फोर्टुइन, बी. हेंड्रिक्स, रीजा हेंड्रिक्स, सिसंडा मागला, जॉनमैन मलान, डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवायो, लुंगी गिडी, तबरेज शम्सी, लूथो सिपामला, जॉन जान स्मट्स, वैन डर डुसेन, काइल वेरिन।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
