नई दिल्ली। इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिये नये कोच मार्क बाउचर की अध्यक्षता में टीम की घोषणा कर दी गई है। बॉक्सिंग डे से सेंचुरियन में शुरु हो रही सीरीज के लिये दक्षिण अफ्रीका की टीम में 6 नये खिलाड़ियों को जगह दी गई है। इन छह खिलाड़ियों में पीटर मलान और रुडी सेकेंड के नाम शामिल हैं। हालांकि दक्षिण अफ्रीका की 17 सदस्यीय टीम से तेज गेंदबाज लुगी नगिदी का नाम गायब है क्योंकि वह हैमस्ट्रिंग इंजरी से गुजर रहे हैं। नगिदी को यह चोट एमएसएल टी-20 लीग के दौरान लगी थी।
क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने नगिदी की चोट की पुष्टि करते हुए बताया कि अब वह जनवरी 2020 में वापसी करेंगे, जिससे पहले चोट से उबरने के लिये रिहैब सेंटर जायेंगे।
और पढ़ें: 1st ODI, IND vs WI: जब धोनी के ग्राउंड पर लगे 'पंत-पंत' के नारे, जानें क्या बोले ऋषभ
सेलेक्टर्स ने पीटर मलान और रुडी सेकेंड के अलावा डेन पीटरसन, रासी वान डर डुसेन, बेयुरान हेंड्रिक्स, और ड्वायन प्रीटोरियस को भी टेस्ट टीम में शामिल किया है। इन चारों खिलाडियों के पास अपना टेस्ट डेब्यू करने का मौका होगा।
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के चयनकर्ता लिंडा जोंडी ने आईसीसी को दिये इंटरव्यू में कहा, '6 नए खिलाड़ियों का टीम में आना बताता है कि हम हमारी नीति के मुताबिक चल रहे हैं जिसमें हम फ्रेंचाइजी स्तर पर अच्छा करने वाले खिलाड़ियों को मौका दे रहे हैं।'
और पढ़ें: 1st ODI, IND vs WI: 198 गेंद, जीरो विकेट, चेन्नई में स्पिनर्स ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, देखें आंकड़े
भारत के खिलाफ खेली गई सीरीज में चोटिल हुए स्पिनर केशव महाराज की भी टीम में वापसी हुई है। सेनुरान मुथुसामी और डेन पीट को टीम से बाहर जाना पड़ा है। हरफनमौला खिलाड़ी आंदिले फेहुलक्वायो को भी टीम में वापसी हुई है।
इंग्लैंड टीम चार टेस्ट, तीन वनडे और इतने ही टी-20 मैचों की सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंच रही है। सीरीज की शुरुआत 26 दिसम्बर से सेंचुरियन में होने वाले टेस्ट मैच से होगी।
और पढ़ें: किस खिलाड़ी के पास है सबसे स्मार्ट क्रिकेट ब्रेन, पोलार्ड ने बताया कौन लगायेगा टी20 में दोहरा शतक
टीम : फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), टेम्बा बावुमा, क्विंटन डी कॉक, डीन एल्गर, बेयुरन हेंड्रिक्स, केशव महाराज, पीटर मलान, एडिन मार्कराम, जुबेर हमजा, एनरिक नोर्टजे, डेन पीटरसन, आंदिले फेहुलक्वायो, वार्नोन फिलेंडर, ड्वायन प्रीटोरियस, कागिसो रबादा, रुडी सेकेंड, रासी वान डर डुसेन।