IND vs SA 1st Test : तीसरे दिन भारत का जलवा, कुल 18 विकेट गिरे, मेजबान खतरे में
सेंचुरियन : भारत-साउथ अफ्रीका के बीच 'बाॅक्सिंग डे टेस्ट' मुकाबले में भारत ने पलड़ा भारी कर लिया है। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 1 विकेट गंवाकर 16 रन बना लिए, साथ ही उनके पास 146 रनों की मजबूत बढ़त है। मयंक अग्रवाल 4 रन बनाकर आउट हो गए हैं। अब क्रीज पर केएल राहुल और नाइटवॉचमैन शार्दुल ठाकुर डटे हुए हैं। मैच के तीसरे दिन 18 विकेट गिरे क्योंकि सेंचुरियन में सुपरस्पोर्ट पार्क तेज गेंदबाजों के लिए स्वर्ग साबित हुआ। पहले साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी नगिडी ने 6 विकेट लिए, लेकिन भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी 5 विकेट लेते हुए साउथ अफ्रीका को पहली पारी में 197 रनों पर समेट दिया, जिससे भारत को 130 रनों रनों की बढ़त मिली।
मंगलवार को भी बारिश होने की उम्मीद है, लेकिन भारत ने अपनी पारी शुरू की और मेजबान पर दवाब बनाने की कोशिश की। भारत ने 272 के स्कोर 3 विकेट गंवाकर आगे का खेल शुरू किया था, लेकिन उनके आखिरी 7 विकेट बहुत जल्दी गिर गए। केएल राहुल 123 रन बनाकर आउट हो गए। अजिंक्य रहाणे भी 48 रन बना सके, जिसके बाद कोई भी भारतीय बल्लेबाज कमाल नहीं कर सका। लुंगी नगिडी ने ऋषभ पंत (8), शार्दुल ठाकुर (4) और आर अश्विन (4) को आउट कर भारत को दवाब में लाने की कोशिश की। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए महत्वपूर्ण रन जोड़े और उन्होंने 14 रनों की तेज पारी खेलकर भारत के कुल स्कोर को 327 पर पहुंचा दिया। साउथ अफ्रीका के लिए लुंगी एंगिडी 6 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। कागिसो रबाडा ने 3 शिकार किए। मार्को को 1 विकेट मिला।
यह भी पढ़ें- इस साल इन 5 दिग्गजों ने लिया संन्यास, नंबर-2 वाले से डरते थे गेंदबाज
जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम महज 197 पर ढेर हो गई। शमी के अलावा शार्दुल ठाकुर व जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट लिए। वहीं मोहम्दम सिराज ने भी 1 विकेट लिया। क्विंटन डी कॉक (34) और रबाडा (25) ही भारतीय गेंदबाजों का सामना करते दिखे। इनके अलावा सब आसानी से पवेलियन लाैटते बने। अब देखना बाकी है कि चाैथे दिन भारत कितना स्कोर खड़ा करते हुए साउथ अफ्रीका के सामने लक्ष्य रखता है। इस मैच में कुल मिलाकर फिलहाल भारत ने पकड़ बनाई हुई है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
