चैंपियंस ट़्रॉफी के लिए बुधवार को पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर थी। आईसीसी की रैंकिंग में 1 नंबर पर अफ्रीका और 8वें नंबर पर पाकिस्तान है। बता दें कि सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए मैदान में उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए।
220 रनों के लक्ष्य का पीछ करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 27 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाए। हालांकि बारिश के बाद मैच रोकना पड़ा। हालांकि बाद में बारिश नहीं रुकी और डकवर्थ लुईस नियम से पाकिस्तान ये मैच 19 रनों से जीत गया। इसी जीत से पाकिस्तान की सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदें बनी हुई हैं।