T20 : साउथ अफ्रीका ने लिया बदला, श्रीलंका का 3-0 से किया क्लीन स्वीप

कोलंबो : साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 मुकाबले में 10 विकेट से जीत हासिल करते हुए मेजबान टीम का 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। इसी के साथ साउथ अफ्रीका ने वनडे सीरीज हारने का बदला भी ले लिया। टी20 सीरीज से पहले तीन वनडे मैचों की सीरीज हुई थी, जिसपर श्रीलंका ने 2-1 से अपने नाम कर लिया था। टी20 विश्व कप से पहले अफ्रीकी टीम के लिए यह टी20 सीरीज काफी खास रही।

श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन मेहमान टीम के गेंदबाजों ने उनके फैसले को गलत साबित क, र दिया। ओपनिंग करने आए विकेटकीपर कुसल परेरा ने सर्वाधिक 39 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज खास नहीं कर सका। अविष्का फर्नांडो (12), धनजंय डी सिल्वा(1), भानुका राजपक्षे(5), कमिंडु मेंडिस(10), शनाका(18), वानिंदु हसरंगा(4) और लाहिरू मादूशांका(1) सस्ते में अपना विकेट गंवा सके। 9वें नंबर पर आए चमिका करुणारत्ने ने नाबाद 19 गेंदों में 24 रन बनाए जिसकी मदद से टीम 100 का आंकड़ा पार कर सकी। श्रीलंका की टीम 8 विकेट खोकर 129 रन ही बना सकी। ब्योर्न फोर्टुइन और कागिसो रबाडा ने 2-2 विकेट लिए, जबकि महाराज, मार्कराम, मुल्डर को 1-1 विकेट मिला।

जवाब में उतरी अफ्रीकी टीम को ओपनरों ने ही आसान जीत दिला दी। ओपनिंग करने आए रीजा हैंड्रिक्स और विकेटकीपर क्विंटन डी काॅक ने 14.4 ओवर में मैच जीत लिया। रीजा ने 42 गेंदों में नाबाद 56 रन बनाए, जिसमें 4 चाैके व 1 छक्का शामिल रहा। वहीं डी काॅक ने 46 गेंदों में नाबाद 59 रन बनाए, जिसमें 7 चाैके शामिल रहे। क्विंटन डी कॉक को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड से सम्मानित किया गया। डी काॅक ने पहले मैच में 36, जबकि दूसरे मैच में नाबाद 58 रनों की पारी खेली थी।

यह भी पढ़ें- अनुष्का से प्रभावित हुए कप्तान कोहली, उठाया ये सराहनीय कदम

मैच के बाद डी काॅक ने कहा, ''जाहिर है कि मैं यहां एक-दो बार आ चुका हूं इसलिए मैं यहां की चुनाैतियों को जानता हूं और बस काम पूरा करने के लिए देखता हूं। मेरे पास बहुत अधिक ब्रेक नहीं था, मैं केवल एक सप्ताह के लिए घर पर था। मैंने द हंड्रेड खेला और वहां कुछ रन हासिल किए। आने वाले सीजन के लिए बॉडी मैनेजमेंट महत्वपूर्ण है, लेकिन इसके अलावा सोचने के लिए बहुत कुछ नहीं है।''

Story first published: Wednesday, September 15, 2021, 8:38 [IST]
Other articles published on Sep 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+