For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मौजूदा स्पिन गेंदबाजी में तबरेज शम्सी ने बताया कौन है फैब-4 खिलाड़ी, यह भारतीय भी शामिल

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते इन दिनों लॉकडाउन जारी है और लोग अपने घरों में बंद हैं। वहीं इस महामारी के चलते अब तक 54.07 लोग संक्रमण का शिकार हो चुके हैं, जिसमें से करीब 3.44 लाख लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। इस महामारी के चलते खेल जगत में काफी प्रभाव देखने को मिला है, खास तौर से क्रिकेट में। लॉकडाउन के दौरान खिलाड़ी मैदान पर नहीं जा पाने के कारण सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गये हैं और अपने फैन्स के सवालों का जवाब दे रहे हैं।

और पढ़ें: करियर में शोएब अख्तर को इस बात का है अफसोस, कहा- ऐसा होता तो विराट बनते मेरे सच्चे दोस्त

इस फेहरिस्त में दक्षिण अफ्रीका के स्पिन गेंदबाज तबरेज शम्सी भी इंस्टाग्राम पर अपने फैन्स के साथ लाइव चैट का हिस्सा बनते नजर आये जहां पर फैन्स ने उनसे मौजूदा समय के फैब-4 स्पिन गेंदबाजों का नाम पूछा। तबरेज शम्सी ने मौजूदा समय के 4 खतरनाक स्पिनर्स का नाम लिया जिसमें उनका खुद का नाम भी शामिल है साथ ही इस लिस्ट में एक भारतीय खिलाड़ी भी मौजूद हैं।

और पढ़ें: Viral Video: लक्ष्मण ने शेयर किया दिव्यागं बच्चे का वीडियो, गेंदबाजी देख रह जायेंगे हैरान

इमरान ताहिर (Imran Tahir)

इमरान ताहिर (Imran Tahir)

इंस्टाग्राम लाइव के दौरान एक फैन की तरफ से पूछे गये इस सवाल के जवाब में तबरेज शम्सी ने सबसे पहला नाम दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्पिन गेंदबाज इमरान ताहिर का लिया, जो अभी भी फ्रैंचाइजी क्रिकेट खेलते नजर आते हैं। वह आखिरी बार पाकिस्तान सुपर लीग में खेलते नजर आये थे। 41 वर्ष के इस गेंदबाज में अभी भी इतनी धार है कि बल्लेबाज उनसे खौफ खाते नजर आते हैं। ताहिर ने अभी तक टी20 प्रारूप से संन्यास नहीं लिया है।

राशिद खान (Rashid Khan)

राशिद खान (Rashid Khan)

अपने दूसरे पसंदीदा स्पिन गेंदबाज के रूप में तबरेज शम्सी ने अफगानिस्तान के युवा गेंदबाज और सीमित ओवर्स के कप्तान राशिद खान का नाम लिया। राशिद खान ने अपनी गेंदबाजी से दुनिया भर के बल्लेबाजों को परेशान किया। मौजूदा समय में हर खिलाड़ी उनकी तारीफ करता नजर आ रहा है।

अफगानिस्तान के इस युवा गेंदबाज ने यूं तो हर प्रारूप में अपना प्रभाव छोड़ा है लेकिन टी20 प्रारूप में बल्लेबाज उनसे अलग तरह से खौफ खाते नजर आते हैं।

युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal)

युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal)

अपने पसंदीदा स्पिनर्स की लिस्ट में तबरेज शम्सी ने युजवेंद्र चहल को अपना तीसरा पसंदीदा खिलाड़ी चुना जिनका प्रभाव सीमित ओवर क्रिकेट में बहुत ज्यादा नजर आता है। आईपीएल के दौरान शम्सी और चहल एक ही टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए नजर आ चुके हैं। दोनों खिलाड़ियों में बहुत अच्छी दोस्ती भी नजर आती है।

शादाब खान (Shadab Khan)

शादाब खान (Shadab Khan)

लिस्ट में चौथे स्पिनर के रूप में पाकिस्तान के शादाब खान को शामिल किया गया है। इस स्पिनर ने भी सीमित ओवर क्रिकेट में बहुत ज्यादा नजर आता है। उनका प्रभाव भी पाकिस्तान सुपर लीग में बतौर स्पिनर नजर आता है। तबरेज शम्सी ने भी दक्षिण अफ्रीका टीम के लिए सीमित ओवर क्रिकेट में अपनी जगह बनाई है। जहां पर वो अच्छा प्रदर्शन करते हुए नजर आते हैं।

Story first published: Monday, May 25, 2020, 14:45 [IST]
Other articles published on May 25, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+