Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

प्रवीण आमरे को मिली टक्कर, बल्लेबाजी कोच पद की रेस में कूदे विक्रम राठौड़

नई दिल्ली। विंडीज दाैरे की समाप्ति के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कोचिंग स्टाफ में बदलाव होना तय है। मुख्य कोच के अलावा अन्य स्टाफ में भी बदलाव की संभावना बनी हुई है। माैजूदा समय में संजय बांगड़ टीम के बल्लेबाजी कोच हैं, लेकिन अब उनकी जगह किसी और का बैठना तय है। विश्व कप दाैरान महेंद्र सिंह धोनी को नंबर 7 पर उतारने के बाद बांगड़ को काफी आलोचनाएं सहनी पड़ी थीं। अब ऐसे में बल्लेबाजी कोच पद की रेस में अब पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता विक्रम राठौड़ भी कूद पड़े हैं।

ऐसा माना जा रहा था कि पूर्व भारतीय बल्लेबाज प्रवीण आमरे इस पद के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार हैं। लेकिन आमरे पहले भी दिल्ली कैपिटल्स की टीम से जुड़े रहे हैं और मौजूदा समय में वह अजिंक्य रहाणे के निजी कोच हैं। बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने आईएएनस से बातचीत में इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि आमरे ने भी बल्लेबाजी कोच पद के लिए आवेदन किया है। अधिकारी ने कहा, हां, उन्होंने इस पद के लिए आवेदन किया है। उनके आवेदन करने से अब यह तय हो गया है कि बल्लेबाजी कोच पद के लिए मुकाबला काफी रोचक होगा।

वर्तमान में संजय बांगर टीम के बल्लेबाजी कोच हैं। लेकिन विश्व कप सेमीफाइनल से भारत के बाहर जाने के बाद उनका कार्यकाल समाप्त हो गया है। हालांकि वह अभी भी दौड़ में हैं टीम के मौजूदा कोच रवि शास्त्री और उनके सहयोगियों को आवेदन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्हें इंटरव्यू में सीधे प्रवेश मिलेगा। सूत्रों ने कहा, बिना नाम लिए, यह अच्छी तरह से पता है कि टीम के कुछ मौजूदा सदस्यों ने इस बारे में बात की है कि उन्होंने रन बनाने के लिए अपनी बल्लेबाजी में सुधार करने के लिए भारत के कुछ पूर्व बल्लेबाजों से संपर्क किया था।

दूसरी ओर, रहाणे के अलावा सुरेश रैना और रॉबिन उथप्पा जैसे पूर्व भारतीय बल्लेबाज भी आमरे के साथ काम कर चुके हैं। राठौड़ इससे पहले हाल के दिनों में इंडिया-ए और अंडर -19 टीमों के कोच बनना चाह रहे थे। लेकिन प्रशासकों की समिति (सीओए) ने हितों के टकराव को देखते हुए उनकी नियुक्ति को मंजूरी देने से इनकार कर दिया था।

Story first published: Saturday, August 3, 2019, 20:29 [IST]
Other articles published on Aug 3, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+