For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत के खिलाफ आखिरी इंटरनेशलन मैच खेलने वाले इस दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर ने अचानक लिया संन्यास

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम के कप्तान रहे जोहान बोथा ने संन्यास की घोषणा कर दी है। ऑलराउंडर रहे जोहान बोथा ने क्रिकेट के सभी प्रारूप से संन्यास की घोषणा कर दी है। बोथा का यह फैसला अचानक आया है वह मौजूदा समय में बिग बैश लीग 2018-19 का हिस्सा है। मौजूदा सीजन में वह होबार्ट हरिकेन्स की ओर से खेल रहे हैं। हरिकेन्स की ओर से जारी बयान के मुताबिक वह काफी थके हुए महसूस कर रहे थे और मैदान पर अपना शत प्रतिशत नहीं दे पा रहे थे इस वजह से उन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी।

बोथा ने संन्यास के बाद कहा कि मैं होबार्ट हरिकेंस को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मुझे मौका दिया। मैं इसे कभी नहीं भूलूंगा। मैं आपका हमेशा समर्थन करता रहूंगा। मेरे लिए ये बहुत ही भावुक क्षण है। मैंने काफी सोच विचारकर ये फैसला लिया है। क्रिकेट 19 साल से मेरी जिंदगी का हिस्सा रहा है।

36 साल का यह क्रिकेटर पहले मीडियम पेसर रहा और बाद में ऑफ स्पिनर बन गया। अपनी बॉलिंग एक्शन के चलते यह खिलाड़ी कई बार विवादों में भी रहा। नंबर 2005 से अक्टूबर 2012 तक दक्षिण अफ्रीका की तरफ से इस खिलाड़ी ने 5 टेस्ट मैच , 78 वनडे और 40 टी20 खेले। 2012 में टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ खेला गया मैच उनका अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच रहा। बोथा ने दक्षिण अफ्रीका के लिए टी20 और वनडे मैच सहित कुल 21 मैचों में कप्तानी भी की।

दक्षिण अफ्रीका की टीम से ज्यादातर टी20 मैच खेलने वाले इस खिलाड़ी को जब दक्षिण अफ्रीका की टीम में ज्यादा जगह नहीं मिली तो बोथा ने ऑस्ट्रेलियाई नागरिकता लेने का फैसला किया। साल 2016 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता ले ली।

बीबीएल में लगातार खेलने वाले इस खिलाड़ी ने एडिलेड स्ट्राइकर्स और सिडनी सिक्सर्स की टीम से भी खेल चुके हैं। इस खिलाड़ी ने अपने टी20 करियर में 215 टी20 मैच खेले इस दौरान उन्होंने 1966 रन और 163 विकेट अपने नाम किए।

Story first published: Thursday, January 24, 2019, 12:54 [IST]
Other articles published on Jan 24, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+