लगातार फ्लॉप हो रहे डिविलियर्स ने करियर को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा.....

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे धाकड़ बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीकी टीम के कप्तान एबी डिविलियर्स ने अपने करियर को लेकर बड़ा बयान दिया है। गौरतलब है कि डिविलियर्स की टीम लगातार निराशा जनक प्रदर्शन कर रही है। न केवल डिविलियर्स की टीम बल्कि उनका खुद का करियर ग्राफ भी गिर रहा है।

एबी डिविलियर्स दक्षिण अफ्रीका के इंग्लैंड दौरे पर सीमित ओवरों के मैचों में हिस्सा लेने के बाद अपने देश लौट गए। इंग्लैंड के हाथो पहले वनडे सीरीज और फिर टी20 सीरीज में 1-2 से हारने के बाद डिविलियर्स ने कहा है कि वह अपने क्रिकेट भविष्य पर फैसला अगस्त में करेंगे। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो डिविलियर्स टेस्ट क्रिकेट से सन्यास भी ले सकते हैं। हालांकि अभी इस बारे में कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है।

चैंपियंस ट्रॉफी में ग्रुप से ही बार हो गई थी अफ्रीकी टीम
दक्षिण अफ्रीकी टीम भले ही आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर वन टीम हो लेकिन उसने बड़े टूर्नामेंट में निराशाजनक प्रदर्शन किया है। एक से बढ़कर एक विस्फोटक बल्लेबाजों से सजी दक्षिण अफ्रीकी टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में ग्रुप दौर में भारत के हाथों हारकर बाहर हो गई थी। चैंपियंस ट्रॉफी में दक्षिण अफ्रीका ने केवल श्रीलंका को हराया था लेकिन इसके बाद उसे पहले पाकिस्तान और फिर भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

आईपीएल से गिर रहा है डिविलियर्स के करियर का ग्राफ
बात अगर डिविलियर्स के पिछले प्रदर्शन पर करें तो निराशा हाथ लगती है। डिविलियर्स का करियर ग्राफ आईपीएल 2016 से गिरता नजर आ रहा है। आईपीएल के बाद डिविलियर्स न तो इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में चले और न ही चैंपियंस ट्रॉफी और फिर उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी डिविलियर्स बड़ा स्कोर बनाने में नाकामयाब रहे।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका से अगस्त में मिलेंगे डिविलियर्स
बांग्लादेश की टीम को सितंबर में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करना है और डिविलियर्स ने उम्मीद जताई कि तब तक उन्हें पता चल जाएगा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन पर कितना बोझ रहेगा। डिविलियर्स ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मैं अगस्त में सीएसए ( क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका) से मिलूंगा और इससे मेरा भविष्य (अंतरराष्ट्रीय मुकाबले) तय होगा।'

Story first published: Tuesday, June 27, 2017, 19:44 [IST]
Other articles published on Jun 27, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+