Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

T20: इस खिलाड़ी ने 13 गेंद में झटके 6 विकेट, नहीं दिया एक भी रन, दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली। क्रिकेट को अगर अजूबों का खेल कहा जाये तो गलत नहीं होगा। आये दिन यहां पर कुछ नये और अनोखे रिकॉर्ड बनते -टूटते रहते हैं। लेकिन सोमवार को कुछ ऐसा हुआ है जिस पर कोई भी आसानी से विश्वास नहीं कर सकता। नेपाल और मालदीव के बीच चल रहे एक टी20 मैच में नेपाल की इस महिला खिलाड़ी ने इतिहास रच दिया। नेपाल क्रिकेट टीम की महिला खिलाड़ी अंजली चंद ने बिना कोई रन दिये 6 विकेट झटकने का कारनामा किया और टी20 क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली गेंदबाज बन गई।

और पढ़ें: AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को चटाई धूल, लगातार दूसरी बार पारी से हराया

मालदीव के खिलाफ बिना कोई रन देकर 6 विकेट हासिल करने वाली अंजलि टी-20 में महिला एवं पुरुष दोनों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली गेंदबाज बन गई हैं।

दीपक चाहर का रिकॉर्ड तोड़ बनी नंबर 1

दीपक चाहर का रिकॉर्ड तोड़ बनी नंबर 1

नेपाल की इस महिला खिलाड़ी ने भारत के दीपक चाहर के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए टी20 में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने की उपलब्धि हासिल की। नेपाल के लिये अंजलि ने 7वें ओवर में गेंदबाजी की कमान संभाली। पहले ही ओवर में अंजलि ने बिना कोई रन दिये 3 विकेट हासिल किये। नौंवे ओवर में वापसी करते हुए अंजलि ने फिर से मेडन ओवर फेंका और 2 विकेट हासिल किये। वहीं 11वें ओवर की पहली गेंद पर मालदीव की शमा अली को बोल्ड कर पारी का छठा विकेट अपने नाम किया और मालदीव की पारी का अंत किया। अंजलि मीडियम पेसर गेंदबाज हैं और उन्होंने इस मैच में सिर्फ 13 गेंद फेंकी।

इससे पहले मालदीव की ही मैस इल्यसा ने चीन के खिलाफ इसी साल तीन रन देकर छह विकेट लिए थे।

महज 16 रन पर ऑल आउट हो गई मालदीव की टीम, 5 गेंद में जीता नेपाल

महज 16 रन पर ऑल आउट हो गई मालदीव की टीम, 5 गेंद में जीता नेपाल

इस मैच में एक और कारनामा देखने को मिला। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मालदीव की टीम ने 11 ओवर बल्लेबाजी की सिर्फ 16 रन बना सकी। इसका पीछा करने उतरी नेपाल की टीम ने इस स्कोर को सिर्फ 5 गेंद में हासिल कर लिया। इस दौरान नेपाल की टीम ने 3 चौके लगाये जबकि मालदीव की टीम ने इन 5 गेंद के अंदर 4 एकस्ट्रा रन दे दिये, जिसमें 1 नो बॉल और वाइड भी शामिल थी।

पुरुषों में दीपक चाहर है नंबर 1

पुरुषों में दीपक चाहर है नंबर 1

पुरुष क्रिकेट में टी-20 में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आकंड़े भारत के दीपक चहर के हैं जिन्होंने 10 नवंबर को बांग्लादेश के खिलाफ 3.2 ओवरों में 7 रन देकर छह विकेट अपने नाम किए थे। दीपक चाहर पुरुषों के अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैच में सबसे बेहतर गेंदबाजी करने के मामले में टॉप पर काबिज हुए। उन्होंने श्रीलंका के पूर्व स्पिनर अजंता मेंडिस को पीछे छोड़ा जिन्होंने सितंबर 2012 में जिम्बाब्वे के खिलाप हंबनटोटा के मैदान पर 8 रन देकर 6 विकेट चटकाने का काम किया था।

Story first published: Monday, December 2, 2019, 17:02 [IST]
Other articles published on Dec 2, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+