Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अनोखा रिकॉर्ड- महज 10 रनों पर ढेर हुई टीम, 10 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए

नई दिल्ली। क्रिकेट जगत में कई ऐसे रिकाॅर्ड बने हैं जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं अगर आपको यह खबर सुनने को मिले कि किसी मैच में पूरी टीम महज 10 रनों पर ढेर हो गई है और 10 खिलाड़ी खाता भी नहीं खोल पाए तो क्या आप यकीन करेंगे। नहीं ना...लेकिन ऐसा हुआ है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया में राष्ट्रीय घरेलू क्रिकेट चैंपियनशिप के दौरान एक महिला टीम सिर्फ 10 रन पर आउट हो गई और 10 खिलाड़ी रन भी नहीं बना सके।

सिर्फ 1 खिलाड़ी ही बना पाई रन
मैच एलिस स्प्रिंग्स में चल रही टी-20 चैंपियनशिप में दक्षिण ऑस्ट्रेलिया और न्यू साउथवेल्स के बीच था। दक्षिण ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 10 रन ही बना सकी और छह रन वाइड के जरिए टीम को मिले। इस मैच में सलामी बल्लेबाज फेबी मेंसेल ने 33 गेंदों का सामना करते हुए 4 रन बनाए, जबकि 10 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सकीं।

न्यू साउथ वेल्स की गेंदबाज रोक्साने वॉन वीन ने दो ओवर की गेंदबाजी में एक मेडन रखा और केवल एक ही रन दिए। उन्होंने अपने इस स्पेल में पांच विकेट चटकाए। उनके अलावा नोआमी वुड्स दो गेंदों पर दो विकेट हासिल किए। न्यू साउथवेल्स ने 2 विकेट खोकर 15 गेंद में लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया।

Story first published: Thursday, February 7, 2019, 19:17 [IST]
Other articles published on Feb 7, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+