भारत-पाक महिला खिलाड़ियों की मेहनत रंग लाई, बार्सिलोना में बनेगा पहला क्रिकेट मैदान

नई दिल्ली। भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया सहित कई देशों में क्रिकेट काफी लोकप्रिय है। लेकिन बार्सिलोना में क्रिकेट को बहुत की कम लोग जानते हैं। लेकिन भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेटर्स के अथक प्रयास के बाद बार्सिलोना को पहला क्रिकेट ग्राउंड मिलने जा रहा हैा। फुटबॉल के लिए बार्सिलोना के लोगों में चाहत को पूरी दुनिया जानती है, लेकिन अब क्रिकेट ने भी बार्सिलोना में अपनी दस्तक देनी शुरू कर दी है। बार्सिलोना में भारत और पाकिस्तान की महिलाएं काफी समय से क्रिकेट खेल रही हैं औ उन्होंने मांग की थी कि क्रिकेट पिच तैयार की जाए और जरूरी उपकरण उन्हें मुहैया कराए जाएं ताकि वहो यहां क्रिकेट की प्रतिभाओं को आगे बढ़ा सके।

30 मिलियन यूरो से बनेगा मैदान

जिसके बाद बार्सिलोना ने हाल ही में 30 मिलियन यूरो की लागत से स्टेडियम तैयार करने को लेकर लोगों से राय मांगी थी। चौंकाने वाली बात यह है कि 822 प्रोजेक्ट को दरकिनार करके बार्सिलोना ने क्रिकेट मैदान तैयार करने का फैसला लिया। 20 साल की हिफसा बट ने तीन साल पहले क्रिकेट खेलना शुरू किया था। हिफसा बताती हैं कि तीन साल पहले उनके जिम टीचर ने सेकेंड्री स्कूल में क्रिकेट क्लब की शुरुआत स्कूल में की थी। इसे आगे बढ़ाते हुए हिफसा के पिता ने लोगों को क्रिकेट के खेल के बारे में मौलिक जानकारी देनी शुरू की।

स्कूल से हुई शुरुआत

बट ने कहा कि यह तीन साल पहले शुरू हुआ, जहां हमारे जिम के टीचर ने स्कूल में क्रिकेट क्लब की शुरुआत की। मेरे पिता जोकि स्कूल में जिम टीचर थे उन्होंने हमे क्रिकेट के बारे में बताना शुरू किया कि कैसे इस खेल को खेला जाता है। धीरे-धीरे महिलाओं को यह खेल पसंद आने लगा और स्कूल के बाहर भी इंडोर क्रिकेट लीग की शुरुआतहुई। हमने बेसबॉल के मैदान को क्रिकेट मैदान में बदल दिया। लेकिन अब लड़कियां एक बेहतर क्रिकेट मैदान चाहती हैं जहां खेलने के लिए पिच हो।

रंग लाई मेहनत

हिफसा बट ने बताया कि हम बेहतर क्रिकेट खेलना चाहते हैं, पूरे 11 खिलाड़ियों के साथ वो भी क्रिकेट की गेंद से नाकि टेनिस की गेंद से। लिहाजा इसके लिए हमे असल क्रिकेट मैदान और पिच की जरूरत है,सिंथेटिक क्रिकेट मैदान और पिच की नहीं। हम पाकिस्तान और भारत से हैं, जहां लोग क्रिकेट के बारे में बहुत जानते हैं, लेकिन हम चाहते हैं कि स्पेन में भी लोग इसके बारे में जाने।

Story first published: Monday, May 24, 2021, 9:12 [IST]
Other articles published on May 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+