मलेशियन ओपेन के फाइनल में हारीं सायना नेहवाल
एलोर सेटर। भारत की वरीयता प्राप्त बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल रविवार शाम मलेशियन ओपन ग्रांड प्रिक्स के फाइनल मुकाबले में हार गई। सायना को चीन की वांग जिन ने 21-13, 8-21, 14-21 से हराया। वर्ष 2006 में फिलिपींस ओपन के बाद से सायना अभी तक एक भी फाइनल नहीं हारीं थीं। हालांकि इस मुकाबले में भारतीय स्टार ने शानदार आगाज़ किया, लेकिन दूसरे व तीसरे सेटों में उसे बरकरार रखने में असफल रहीं।
पहला सेट सायना ने आसानी से जीत लिया, लेकिन अगले दो सेटों में उनसे कई गलतियां हुईं, जिनका खामियाजा उन्हें हार से भुगतना पड़ा। हार के बाद सायना ने कहा, "मैंने मैच में कई गलतियां कीं, जिसकी वजह से मैं हार गई। असल में दूसरे व तीसरे सेट में मैं जल्दबाजी कर बैठी, लिहाजा यह हार मेरे लिये सबक है। उम्मीद है ऐसी गलतियां भविष्य में नहीं करुंगी।"
सायना से जब उनकी चोट के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इस बात को सिरे से नकार दिया कि उनकी हार की वजह चोट है। उन्होंने आगे कहा,"यह मेरी तीसरी बड़ी हार है, मैं सोच रही थी कि चीन की वांग को हरा दूंगी, लेकिन उसने दूसरे सेट में लगातार सात अंक अर्जित कर बढ़त बना ली, जिसका फायदा उसे अंत में मिला।"
इस टूर्नामेंट में वांग को 9,480 डॉलर और सायना को 4,560 डॉलर बतौर इनामी राशि प्रदान की गई।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:14 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications