धोनी, कोहली नहीं बल्कि यह खिलाड़ी है गेंदबाजों का कप्तान, प्रज्ञान ओझा ने बताया नाम
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के महान कप्तानों की बात की जाये तो फैन्स के मन में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, विश्व कप जिताने वाले एम एस धोनी और मौजूदा कप्तान विराट कोहली का नाम आयेगा। अपनी कप्तानी के दौरान तीनों ही खिलाड़ियों ने युवा खिलाड़ियों और टीम के साथियों को अपने हिसाब से समर्थन दिया। जहां कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल और रविचंद्रन अश्विन जैसे गेंदबाजों को एमएस धोनी बतौर कप्तान काफी पसंद हैं क्योंकि उन्होंने उन्हें काफी समर्थन दिया, वहीं टीम के एक और सीनियर गेंदबाज प्रज्ञान ओझा के विचार इनसे थोड़े अलग हैं।
और पढ़ें: अहंकारी थे कोच ग्रेग चैपल, कैफ ने बताया गांगुली, द्रविड़, कुंबले में कौन है बेस्ट कप्तान
प्रज्ञान ओझा ने भारतीय टीम के उपकप्तान और आईपीएल में मुंबई इंडियंस को 4 बार खिताब जिताने वाले रोहित शर्मा को गेंदबाजों का कप्तान मानते हैं। प्रज्ञान ओझा ने साल 2012 में मुंबई इंडियंस के लिये खेलना शुरु किया था 2015 तक टीम के साथ जुड़े रहे। उल्लेखनीय है कि 2013 में ही रोहित शर्मा को बीच टूर्नामेंट में रिकी पोंटिंग से कप्तानी लेकर सौंपी गई थी और तब से लेकर हिटमैन ने मुंबई इंडियंस को 4 बार खिताब दिलाया है।
और पढ़ें: एक दिन में भारत के 2 मैच करा सकती है BCCI, साथ में 2 टीमें उतारने पर कर रही विचार

गेंदबाजों के कप्तान हैं रोहित शर्मा
मुंबई इंडियंस के लिये प्रज्ञान ओझा इन सालों में प्रमुख स्पिनर के रूप में खेले। रोहित शर्मा की कप्तानी के अपने अनुभव को साझा करते हुए प्रज्ञान ओझा ने हिटमैन को गेंदबाजों का कप्तान बताया।
उन्होंने कहा,'रोहित गेंदबाजों के कप्तान हैं, वो गेंदबाजों को समझते हैं। अगर आप एक ऐसे टूर्नामेंट में गेंदबाजों की देखभाल करते हैं जो कि पूरी तरह से बॉलर्स के खिलाफ है तो यह आपको परिणाम लाकर ही देगा। एमएस धोनी, रोहित सफल हैं क्योंकि वो गेंदबाजों की तरफ देखते हैं।'

ओझा ने बताया खेल के दिनों में कौन था बिंदास खिलाड़ी
अपने खेल के दिनों के बारे में बात करते हुए प्रज्ञान ओझा ने कहा कि रोहित शर्मा उनके खेल के दिनों में सबसे ज्यादा बिंदास रहने वाले खिलाड़ियों में से एक रहे हैं।
उन्होंने कहा,'रोहित शर्मा मेरे खेलने के दिनों में सबसे ज्यादा बिंदास क्रिकेटर थे। अब भी कप्तान के रूप में वो बेहद बिंदास और निडर खिलाड़ी हैं। उन्हें किसी बात का डर नहीं है और खुद की बात साफ तरीक से रखने के लिये उनके पास मुंबई वाला खास रवैया भी है।'

ओझा की तारीफ पर जानें क्या बोले रोहित शर्मा
गौरतलब है कि साल 2013 के बाद से ही प्रज्ञान ओझा को भारत की नेशनल टीम में खेलने का मौका नहीं मिल सका है। हालांकि करियर के दौरान वह जितने भी मैच खेलें उस दौरान उन्होंने बेहद शानदार प्रदर्शन किया। प्रज्ञान ओझा की ओर से तारीफ मिलने के बाद रोहित शर्मा ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया।
उन्होंने लिखा,'ओझी(प्रज्ञान ओझा) आपके साथ भारत और मुंबई के लिए खेलते हुए रोमांचक पलों को फिर से ताजा करने से काफी खुशी हुई। हमारी दोस्ती क्रिकेट के मैदान से परे है और बड़ी है। उम्मीद है आपको जल्द एक नये रोल में देखूं जहां आप आने वाली पीढ़ी को अपने ज्ञान के जरिये मदद करते नजर आयें।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
