
अली और राशिद को समझाया
मुश्ताक ने यह बात इंग्लैंड के दो अहम स्पिनरों मोईन अली और आदिल रशीद को सलाह दी कि वो कोहली को कभी अकेला ना समझें बल्कि कोहली को पूरी भारतीय टीम की तरह समझें क्योंकि कोहली अकेले 11 खिलाड़ियों के बराबर है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुश्ताक पिछले साल विश्व कप तक इंग्लैंड टीम के स्पिन सलाहकार थे। मोईन और रशीद दोनों ने कोहली को 6-6 बार आउट किया है।

कोहली अपने आप में एक इलेवन
पाकिस्तान के इस पूर्व स्पिनर ने कोहली की जमकर तारीफ की। उन्होंने इंस्टाग्राम लाइव चैट में कहा, '' मैं मोईन अली और आदिल रशीद को यही कहता था कि कोहली का विकेट पूरी भारतीय टीम को आउट करने जैसा है। वह अपने आप में एक इलेवन है। लेकिन मैं उनसे यह भी कहता था कि दबाव सिर्फ आप पर ही नहीं, उस पर है। पूरी दुनिया उसे देख रही है। वह दुनिया का नंबर एक बल्लेबाज है लेकिन सही रणनीति, कल्पनाशक्ति और जुनून के साथ गेंदबाजी से आप भी कमतर नहीं हैं।''
शिल्पा शेट्टी की 'फनी' एक्टिंग देख हंसने पर मजबूर हुए डेविड वाॅर्नर, देखें वीडियो

अहंकार है कामयाबी का कारण
यही नहीं, सकलैन मुश्ताक का कहना है कि कोहली अगर इस समय दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज हैं तो इसका कारण उनका अहंकार ही है। उन्होंने कहा, ''अगर किसी गेंद पर रन नहीं बनता है तो को दुख पहुंचता है। ऐसे में उसे फंसाकर आउट किया जा सकता है। ये सारा दिमाग का खेल है।'' बता दें कि कोहली वर्तमान समय में क्रिकेट की तीनों फॉर्मेट में 50 से ज्यादा की औसत रखने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज है। बल्लेबाजी में उनके कई रिकॉर्ड स्थापित किए हैं जो उन्हें बाकी खिलाड़ियों से बेहतर बनाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
