INDvAUS: एरॉन फिंच ने बताया भारत दौरे पर क्यों लगता है डर, सीरीज जीतने के लिये ला रहे सीक्रेट वेपन
नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच जारी टी20 सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत दौरे पर 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिये आ रही है। इस सीरीज को लेकर कंगारू टीम ने जहां तैयारियां शुरु कर दी हैं वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान ने भारत दौरे को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान एरॉन फिंच का मानना है कि उपमहाद्वीप में जब भी कोई टीम खेलने उतरती है तो उसके लिये आसान नहीं होता।
और पढ़ें: 2nd Test, SA vs ENG: जब बटलर ने कर दी फिलेंडर पर गालियों की बरसात, VIDEO देख क्रिकेट जगत हैरान
एरॉन फिंच ने कहा कि उप-महाद्वीप में खेलना आसान नहीं है, यहां की परिस्थितियां आपको खुद पर शक करने पर मजबूर कर देती हैं।
और पढ़ें: एमएस धोनी के संन्यास पर रवि शास्त्री का बड़ा बयान, कहा- वनडे क्रिकेट को जल्द कह सकते हैं अलविदा

भारत में खेलने पर फिंच को होती है यह बड़ी परेशानी
उन्होंने कहा, 'जब आप उप-महाद्वीप में खेलते हो तो क्या होता कि आप अपने गेम प्लान पर शक करने लगते हो क्योंकि मेजबान टीम जब शीर्ष पर होती है तो उसका पलड़ा वहां बहुत भारी होता है। भारत हो पाकिस्तान हो या श्रीलंका.. यह आपको अपने ऊपर शक करने को मजबूर कर देती हैं।'
हालांकि कंगारू टीम के कप्तान को भरोसा है कि उनकी टीम भारत को उसके घर में धूल चटाने का दम रखती है। ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर इस द्विपक्षीय सीरीज पर भारत नहीं आ रहे हैं।

भारत को धूल चटा सकती है मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई टीम
क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से बात करते हुए कप्तान एरॉन फिंच ने कहा, 'हम जानते हैं कि हमारा गेम प्लान काफी अच्छा है और हम इस बात को भी जानते हैं कि हमारे पास भारत को भारत में मात देने की काबिलियत है। इससे हमें काफी आत्मविश्वास मिलता है। यह हमें सिर्फ आत्मविश्वास देती है कि वहां की स्थिति के लिए हमारी रणनीति काफी अच्छी है।'
उल्लेखनीय है कि इस सीरीज के दौरान टेस्ट क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे मार्नस लाबुशाने अपना वनडे डेब्यू कर सकते हैं।

लाबुशाने हैं ऑस्ट्रेलिया का सरप्राइज कार्ड
लाबुशाने पर बात करते हुए फिंच ने कहा,' हम जानते हैं कि वनडे क्रिकेट में यह उनका डेब्यू है और वह पहली बार भारत दौरे जा रहे हैं। एशेज शुरू होने के साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में जबरदस्त वापसी की है और मझे कोई कारण नहीं नजर आ रहा कि वह अपनी इस अविश्वसनीय फॉर्म को सीमित ओवर्स प्रारूप में जारी नहीं रख सकते।
फिंच ने आगे कहा,' लाबुशाने ने मार्श कप के वनडे मैचों में जो फॉर्म दिखाया वह काफी शानदार था। पिछले कुछ समय में उन्होंने क्वींसलैंड के लिये नंबर पर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए लगातार 40 की औसत से रन बनाये। जो कि घरेलू क्रिकेट में परिस्थितियों को देखते हुए आसान काम नहीं है।'

लाबुशाने की यह मजबूती भारत के खिलाफ दिलायेगी जीत
फिंच ने लाबुशाने की तारीफ करते हुए कहा कि वह स्पिनर्स के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करते हैं जो कि भारत के खिलाफ सीरीज में हमारे लिये फायदेमंद साबित होगा।
गौरतलब है कि पिछले साल जब ऑस्ट्रेलिया ने भारत का दौरा किया तो 5 मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया को 3-2 से मात दी थी। यह जीत तब आई थी जब ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले दोनों मुकाबलों में हार का सामना किया था। ऐसे में भारतीय टीम इस सीरीज में पिछली हार का बदला लेने उतरेगी।
दोनों टीमों के बीच 14 जनवरी को सीरीज का पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। वहीं सीरीज का दूसरा मैच 17 जनवरी को राजकोट और तीसरा मैच 19 जनवरी को बेंगलूरु के स्टेडियम में खेला जायेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
