IPL 2019: एश्टन टर्नर के नाम दर्ज हुआ T-20 क्रिकेट में सबसे शर्मनाक रिकाॅर्ड
नई दिल्ली। टी20 क्रिकेट ऐसा खेल है जहां लय खो बैठा बल्लेबाज भी फाॅर्म में लाैट आता है। लेकिन आईपीएल में राजस्थान राॅयल्स के मध्यक्रम के बल्लेबाज एश्टन टर्नर की कहानी कुछ और ही है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए आईपीएल सीजन-12 के 40वें मैच में टर्नर पहली ही गेंद पर आउट हो गए। इसी के साथ उनके नाम T-20 क्रिकेट में सबसे शर्मनाक रिकाॅर्ड दर्ज हो गया।
क्या है वो शर्मनाक रिकाॅर्ड
दरअसल, ये तूफानी बल्लेबाज टी20 क्रिकेट में लगातार पांच बार शून्य पर आउट होने वाला दुनिया का पहला बल्लेबाज बन गया है। कोई भी अन्य खिलाड़ी यह रिकाॅर्ड दोहराना नहीं चाहेगा। टर्नर का आईपीएल में ये लगातार तीसरा मुकाबला है जिसमें वो शून्य पर आउट हुए हैं। टर्नर ने पंजाब के खिलाफ मैच में अपना आईपीएल डेब्यू किया था। उस मैच में भी वो शून्य पर आउट हुए। जोस बटलर के वापस देश लौटने के कारण टर्नर को मुंबई के खिलाफ मैच में भी मौका मिला। इस मैच में भी वो शून्य पर आउट हुए।
9 फरवरी को बिग बैश लीग में पर्थ स्क्रॉचर्स की ओर से खेलते हुए ऐ़डिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ पहली ही गेंद पर शून्य पर आउट हुए। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 इंटरनैशनल मैच में भारत के खिलाफ विशाखापत्तनम में वह खाता खोले बिना आउट हुए थे। बता दें कि टर्नर से पहले साल 2014 में गौतम गंभीर भी बिना खाता खोले लगातार तीन पर आउट हो चुके हैं। गंभीर के अलावा अशोक डिंडा, राहुल शर्मा, शार्दुल ठाकुर, पवन नेगी के नाम भी ये अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
