Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आमिर ने किया द्रविड़ का समर्थन कहा, स्‍पॉट फिक्सिंग को अपराध घोषित किया जाये

कराची। इंग्‍लैंड में की गई स्‍पॉट फिक्सिंग के आरोपों के कारण पांच साल का प्रतिबंध झेल रहे पाकिस्‍तान के तेज गेंदबाज मोहम्‍मद आमिर ने राहुल द्रविड़ के सुझाव का समर्थन किया है और कहा है कि फिक्सिंग को एक अपराध घोषित किया जाये। जियो सुपर चैनल को दिये गये अपने साक्षात्‍कार में आमिर ने बताया कि मैं नहीं जानता कि फिक्सिंग को रोंकने के लिए आईसीसी के पास क्‍या शक्तियां हैं पर इसे रोंकने के लिए कड़े कदम उठाये जाने चाहिए।

आमिर के अनुसार शिक्षा और जागरूकता ही नहीं बल्कि दोषी पाये जाने वाले खिलाड़ी पर आपराधिक आरोप लगाये जाने चाहिए और आईसीसी को उन सभी ज्ञात सटोरियों के नंबरों पर निगरानी करनी चाहिए।

आमिर ने सुझाव दिया कि जहां पर मैच खेला जा रहा हो वहां की स्‍थानीय पुलिस से आईसीसी को मदद लेनी चाहिए और खिलाडि़यों और अधिकारियों पर नजर रखनी चाहिए। हालांकि इसे निजता का हनन माना जा सकता है पर खेल की सफाई के लिए जरूरी है कि कड़े नियम और अनुशासन को लागू किया जाये। यह ध्‍यान देने योग्‍य है कि आमिर पर तीन वर्ष का न्‍यूनतम प्रतिबंध शनिवार को समाप्‍त हो रहा है।

स्‍पॉट फिक्सिंग पर भारत के पूर्व खिलाड़ी राहुल द्रविड़ ने मांग की थी कि इसे अपराध की श्रेणी में रखा जाये जिससे कि प्रशंसकों का खेल पर विश्‍वास बना रहे।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+