आईपीएल-5 में भी हुई थी स्पॉट फिक्सिंग
दिल्ली पुलिस की हिरासत में पूछताछ के बाद एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "पिछले वर्ष के आईपीएल संस्करण में स्पॉट फिक्सिंग के लिए चंदीला को गिरफ्तार सट्टेबाज सुनील भाटिया ने रुपये दिए थे।" पुलिस ने बताया कि चूंकि आईपीएल-5 के किसी भी मैच में खेल नहीं सके थे, इसलिए भाटिया ने उनसे अपने रुपये वापस करने के लिए कहा था। चंदीला ने कथित तौर पर चेक के जरिए चार लाख रुपये वापस भी किए।
पुलिस के अनुसार, "चंदीला इस वर्ष का आईपीएल शुरू होने के बाद भाटिया को रुपये वापस कर सका।" चंदीला ने भाटिया को 12 दिसम्बर 2012 की तारीख वाला चार लाख रुपयों का एक चेक दिया जो बाउंस हो गया। इसके बाद 10 फरवरी की तारीख पर चार लाख रुपयों का एक और चेक जारी किया गया, लेकिन वह भी भुनाया नहीं जा सका। इसी राशि के लिए तीसरा चेक कुछ ही दिनों बाद पुन: जारी किया गया और इस बार राशि प्राप्तकर्ता के खाते में जमा हो गई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
