फास्ट बॉलर से ज्यादा खतरनाक है गुस्सायी बीवी: सचिन तेंदुलकर
मुंबई। भारत में क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर की जिंदगी में क्रिकेट के अलावा और कुछ भी महत्वपूर्ण है तो वो है उनका परिवार। अपनी सफलता के पीछे अपने बड़े भाई अजीत तेंदुलकर को बताने वाले सचिन ने एक मराठी पुस्तक 'संवाद लीजेंड शी' जिसका मतलब होता है कि महान खिलाड़ियों से बातचीत में अपने जीवन से जुड़े कुछ हंसमुख पलों को बताया है।
किताब में छपा है कि सचिन रमेश तेंदुलकर से जब पूछा गया कि गु्स्साई बीवी और तेज गेंदबाज में से आपको किससे ज्यादा डर लगता है तो उनका जवाब था कि जाहिर है गुस्साई बीवी। मैं अभी घर से बाहर हूं तो यह कह सकता हूं लेकिन शायद घर पर होता तो यह जवाब नहीं दे पाता।
अपने जीवन में तीन खास महिलाओं के बारे में बात करते हुए सचिन ने कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूं उन्हीं की वजह से हूं। पहली महिला हैं मेरी मां, जिन्होंने मुझे जन्म दिया, उन्हीं की परवरिश और मेहनत की वजह से मैं दुनिया में आज हर किसी का सामना कर सकता हूं।
दूसरी हैं मेरी आंटी जिनके साथ मैं बचपन में रहता था जिनके कारण मुझे कभी भी परेशानियों से डर नहीं लगा औऱ तीसरी है मेरी मुहब्बत, मेरे लविंग बच्चों की मां यानी की मेरी बीवी अंजलि तेंदुलकर। जिनके सहयोग, साथ और समर्पण ने मुझे मेरी जिंदगी की सबसे मुश्किल सालों में आगे बढ़ने का हौसला दिया। वो मेरे साथ नहीं होती तो शायद मैं इतनी दूर तक क्रिकेट का सफर नहीं कर सकता था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
