Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

स्‍पॉट फिक्सिंग: मामले पर बीसीसीआई की आपात बैठक कल

मुंबई। आईपीएल में हुई स्‍पॉट फिक्सिंग मामले में कल बीसीसीआई की वर्किंग कमेटी की आपात बैठक चेन्‍नई में होगी। जिसमें पूरे मामले पर चर्चा की जाएगी। आईपीएल कमिश्‍नर राजीव शुक्‍ला ने कहा है कि दिल्‍ली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और उन्‍होने काफी अच्‍छा काम किया है। इसके अलावा हम मामले पर बात करने के लिए कल बैठक करेंगे और आरोपी खिलाडि़यों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। उनका कहना है कि मामले की जांच में बीसीसीआई, दिल्‍ली पुलिस की पूरी मदद करेगी।

राजीव शुक्‍ला ने लीग का बचाव करते हुए कहा है, इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए आईसीसी और बीसीसीआई पूरे इंतजाम करती है। पर इस तरह की घटनाएं हो ही जाती हैं। यह पूछे जाने पर कि आईपीएल के आगे के मैचों में कड़ी नजर रखी जाएगी पर राजीव का कहना है कि निगरानी हमेशा रखी जाती है, जिससे कि ऐसी घटनाएं न हों।

गौरतलब है कि स्‍पॉट फिक्सिंग की घटनाओं के बाद इस लीग को बैन करने की मांग की जा रही है, जिस पर कई पूर्व खिलाडि़यों का कहना है कि एक दो घटनाओं के कारण पूरी लीग पर प्रतिबंध लगाना सही नहीं है। आईपीएल के इस संस्‍करण में हुई फिक्सिंग के बारे में दिल्‍ली पुलिस के कमिश्‍नर ने भी कहा है कि इस मामले में कई और खिलाडि़यों के नाम भी सामने आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि आईपीएल 5 में भी फिक्सिंग हुई थी लेकिन अ‍भी तक यह नहीं पता चल सका है कि किन- किन मैचों में ऐसा हुआ था।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+