बॉक्सर मनोज ने सचिन, धोनी को पछाड़ा, कैथल में जश्न
दिल्ली (ब्यूरो)। मनोज कुमार ने नए साल मुक्केबाजी का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। शनिवार रात स्टार टीवी पर प्रसारित बिग स्टार इंटरटेनमेंट अवार्ड का सम्मान हासिल करके मनोज ने लोकप्रियता के मामले में सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह और धोनी को भी पीछे छोड़ दिया। अवार्ड जीतने के बाद मनोज ने कहा कि नए साल में उनका लक्ष्य है लंदन ओलंपिक में गोल्ड।
रिलांयस ग्रुप के बिग टीवी की ओर से बिग स्टार इंटरटेनमेंट अवार्ड के लिए फिल्म, संगीत, डांस और खेल क्षेत्र से अलग-अलग हस्तियों को नामित किया गया था। खेल के पुरुष वर्ग में कैथल के राजौंद निवासी मनोज कुमार के अलावा क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, राहुल द्रविड़, महेंद्र सिंह धोनी सहित विश्वनाथ आनंद भी रेस में थे। इन सभी को फेसबुक पर बिग स्टार इंटरटेनमेंट अवार्ड के तहत नाम पर क्लिक करने तथा मोबाइल से 55454 पर एसएमएस करके वोट देने थी। इस कॉन्टेस्ट में मनोज को जमकर वोट मिले।
मनोज ने सबसे पहले कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक हासिल किया था। इसके बाद ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया। अब बिग स्टार अवार्ड के मंच पर हरियाणा का परचम लहरा कर इतिहास रच दिया है। उनके भाई और कोच राजेश कुमार ने बताया कि मनोज को शनिवार देर रात मुंबई के अंधेरी में स्थित भवन कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में सम्मान से नवाजा गया। प्रतीक बब्बर और एमी जैक्शन ने मनोज को अपने हाथों से सम्मानित किया। कार्यक्रम में करीना कपूर, विद्या बालन, रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा आदि हस्तियों ने शिरकत की। यह कार्यक्रम उद्योगपति अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी ने होस्ट किया था। शनिवार रात बिग स्टार इंटरटेनमेंट अवार्ड अपने नाम करने के बाद बाक्स मनोज ने अपने लाखों प्रशंसकों धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि अपने प्रशंसकों को वह नए साल में लंदन ओलंपिक में पदक जीतकर एक और तोहफा देंगे।
एक अखबार ने मनोजके 14 दिसंबर को अवार्ड के लिए नामांकित होने के बाद से लगातार उनके समर्थन में वोट देने के लिए मुहिम चलाई गई थी। इसमें हरियाणावासियों की ओर से मनोज को अधिक से अधिक वोट देने के लिए अपील की गई थी। मनोज के जीत की सूचना मिलते ही मनोज के घर में जश्न का सा माहौल हो गया। मनोज के भाई राजेश ने बताया कि परिजन मनोज की इस उपलब्धि पर खुशी से झूम उठे तथा मनोज ने पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्हें मनोज पर गर्व है। मनोज के पिता शेर सिंह एवं माता कमला देवी ने इस जीत पर खुशी जताई। राजेश ने ही शनिवार रात सवा दस बजे मनोज के अवार्ड जीतने की जानकारी दी।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications