Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्रिकेट के बहाने शराब का विज्ञापनः रामदास

नई दिल्ली, 30 अप्रैलः इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेल रही बंगलौर की टीम, रॉयल चैलेंजर्स के नाम के जरिए शराब का विज्ञापन किया जा रहा है। यह कहना है केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अंबुमणि रामदास का। रामदास ने कहा, "हम टीम के खिलाफ सूचना और प्रसारण मंत्रालय को लिखेंगे।"

उल्लेखनीय है कि सोमवार को यूनाइटेड ब्रिवरीज समूह के मालिक विजय माल्या की आईपीएल बंगलौर टीम के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय ने एक याचिका खारिज की थी। याचिका में कहा गया था कि 'रॉयल चैलेंजर्स' नाम के जरिए शराब का विज्ञापन किया जा रहा है।

इस पर सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि यह बात केवल शराब का सेवन करने वालों को ही आकर्षित कर सकती है। शराब नहीं पीने वालों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि उन्हें खुशी है कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों ने इस मामले पर गौर किया है।

रामदास के अनुसार छुपे हुए तरीके से शराब का विज्ञापन करने वालों को माफ नहीं किया जाएगा। उनके अनुसार वह तंबाकू, शराब, नशीले पदार्थो और जंक फूड जैसी चीजों पर पाबंदी लगाने के लिए संघर्षरत हैं।

उन्होंने कहा, "शराब की समस्या सभी सामाजिक और आर्थिक समस्याओं की जननी है। फिलहाल यह देश में स्वास्थ्य संबंधी तीसरी सबसे बड़ी समस्या है, लेकिन जल्द ही यह पहले नंबर की समस्या बन जाएगी जो कि चिंता का विषय है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+