द. अफ्रीका से रोमांचक संघर्ष की उम्मीद: कुंबले
चेन्नई, 24 मार्चः भारत के टेस्ट टीम के कप्तान अनिल कुंबले ने कहा कि 26 मार्च को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इसी माह शुरू होने वाली तीन क्रिकेट टेस्टों की ऋंखला में रोमांचक संघर्ष देखने को मिलेगा. कुंबले ने कहा कि 'दक्षिण अफ्रीका की टीम बहुत अच्छी है उसने भारत में पिछली दो टेस्टों की ऋंखला में हमें कडी टक्कर दी थी'.
उन्होंने एक बार फिर दोनों टीमों के बीच रोमांचक संघर्ष होने की संभावना जताई. दक्षिण अफ्रीका ने पिछली ऋंखला में कानपुर में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ कराया था. कोलकाता में खेला गया दूसरा टेस्ट भी भारत काफी कशमकश के बाद ही जीत सका था.
कुंबले ने कहा कि मेहमान टीम में प्रतिभावान खिलाड़ियों की भरमार है. पाकिस्तान और बंगलादेश में जीतों से उन्होंने साबित कर दिया है कि वे इस उपमहाद्वीप में भी अच्छा खेलने की कूबत रखते हैं.
इन सबके अलावा टीम में उठे सीनियर जूनियर विवाद का ठीकरा मीडिया के सिर फोड़ते हुए कुंवले ने कहा कि टीम खेल के दोनों प्रारूपों में सफलता के लिए काम करने पर प्रतिबद्ध है. कुंबले ने कहा कि 'टीम के चयन में सीनियर या जूनियर खिलाडियों को तरजीह दिए जाने के बारे में तमाम अटकलें बेबुनियाद हैं'.
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले एक संवाददाता सम्मेलन में उनसे वन डे कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के उस बयान के बारे में पूछा गया जिसमें उन्होंने एकदिवसीय टीम में जूनियर खिलाडियों को तरजीह दिए जाने की बात कही थी.
इसपर कुंबले ने कहा कि 'मुझे लगता है कि सीनियर जूनियर विवाद टीम के सदस्यों में नहीं है'. 'यह मीडिया है जिसने इसे पैदा किया है'. मैं नहीं जानता कि वे क्रिकेट खिलाड़ियों के बारे में इस तरह क्यों बात करते हैं.
उन्होंने कहा कि खिलाड़ी अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं और इन सभी ने पिछले एक साल में बहुत बढ़िया प्रदर्शन किया है. कुंबले ने कहा 'मैं आपको आश्वासन दे सकता हूं कि सीनियर जूनियर का कोई सवाल नहीं है. इसमें सिर्फ यही सुनिश्चित करना है कि हम अपनी क्षमता के मुताबिक खेलें अपनी भूमिका के प्रति प्रतिबद्ध रहें और टीम की सफलता के लिए काम करें. वही खेल के दोनों स्वरूपों में हो रहा है'.
कुंबले से पूछा गया कि क्या टीम को लालचंद राजपूत की गैरमौजूदगी खलेगी जो इस ऋंखला के पहले तक कोच थे. इसके जवाब में कप्तान ने कहा “यह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बी सी सी आई) का फैसला है."

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications