त्रिकोणीय सिरीज पर भारत का कब्ज़ा
ब्रिस्बेन, 4 मार्चः आखिर भारत ने ब्रिसबेन में अपनी जीत का झंडा गाड़ दिया. भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर 9 रनों से जीत हासिल कर त्रिकोणीय सिरीज अपने नाम कर ली. इस बार भी भारत को जीत दिलाने में सचिन तेंडुलकर की 91 रनों की बारी बेहद महत्वहूर्ण रही. प्रवाण कुमार महत्वपूर्ण 4 विकेट लेकर मैन ऑफ दि मैच रहे.
32 रन पर तीन विकेट गवांकर संकट में फंसी ऑस्ट्रेलिया की गाड़ी को हेडन और सायमंड्स ने अपनी 89 रनों की साझेदारी से पटरी पर पहुंचाया, लेकिन 121 रनों के स्कोर पर युवराज के थ्रो पर हेडन के रन आउट होते ही यह गाड़ी फिर से पटरी से उतर गई.
हेडन ने 68 गेंदों पर 55 रन बनाए और युवराज के थ्रो पर हरभजन सिंह ने गिल्लियां बिखेरकर उन्हें रन आउट किया. इसके बाद हरभजन सिंह ने एकबार फिर वह शिकार किया, जिसकी सभी भारतीयों को उनसे उम्मीद थी। हरभजन ने सायमंड्स को पवैलियन भेजा. हरभजन की एक गेंद सायमंड्स के पैड पर लगी और अंपायर ने उन्हें पगबाधा आउट करार दे दिया.सायमंड्स ने अपनी टीम के लिए बेशकीमती 42 रन 56 गेंदों पर बनाए.
इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई पारी की शुरुआत झटकों भरी रही. भारत के तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट, कप्तान रिकी पोंटिंग और फिर माइकल क्लार्क को सस्ते में निपटाकर भारत को जोरदार शुरुआती दी. प्रवीण कुमार ने पहले धुआंधार बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट को दो रन के निजी स्कोर पर धोनी के हाथों कैच करवाया फिर अपने अगले ओवर में रिकी पोंटिंग को एक रन के निजी स्कोर पर युवराज के हाथों आउट कराया.
प्रवीण ने इसके बाद खतरनाक बल्लेबाज माइकल क्लार्क को भी 17 रनों के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई.
इससे पहले ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर संभवत: अपना आखिरी मैच खेल रहे सचिन तेंदुलकर एकबार फिर 'नर्वस नाइंटीज़" का शिकार हुए, वहीं धोनी ने 37 गेंदों में 36 रन, युवराज ने 38 गेंदों में 38 और रॉबिन उथप्पा ने 49 गेंदों में 30 रनों की छोटी-छोटी लेकिन उपयोगी पारियां खेलीं. अंत में भारत 50 ओवर में 9 विकेट पर 258 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने में कामयाब रहा.
इससे पहले भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने आज सुबह टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. भारत को पिछले मैच की तरह ही आज एक बार रॉबिन उथप्पा और सचिन तेंदुलकर ने ठोस शुरुआत दी. भारत की शुरुआत धीमी जरूर रही, लेकिन सचिन और उथप्पा ने बिना विकेट गवांए पहले विकेट के लिए 94 रन जोड़े.
भारत को पहला झटका रॉबिन उथप्पा के रूप में लगा. रॉबिन 21वें ओवर में 49 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें स्टुअर्ट क्लार्क की गेंद पर जेम्स होप्स ने लपका. इसके बाद 16 गेंदों पर 15 रन बनाकर गौतम गंभीर भी दूसरे विकेट के रूप में आउट हो गए। उन्हें मिशेल जॉनसन ने माइकल क्लार्क की गेंद पर कैच आउट किया.
इधर दूसरे छोर पर सचिन तेंदुलकर ने अपने बेहतरीन फॉर्म का सिलसिला बरकरार रखते हुए अपने करियर का 89वां एकदिवसीय अर्द्धशतक पूरा कर भारत को मजबूत स्कोर की ओर अग्रसर बढ़ाने का काम जारी रखा.गंभीर के जाने के बाद सचिन और युवराज ने भारत की रनगति को तेज कर दिया। इस दौरान खासकर युवराज अपने पुराने रंग में नजर आए। टीम में 'युवी" के नाम से पहचाने जाने वाले युवराज ने जल्द ही दो छक्के और दो चौके लगाते हुए अपने निजी स्कोर को 38 गेंदों पर 38 रन पहुंचा दिया.
हालांकि युवी अपनी इस तेजतर्रार पारी को एक बड़ी पारी बनाने में नाकाम रहे और जब भारत का स्कोर 35 ओवर में 175 रन था तब एंड्र्यू सायमंड्स की गेंद पर मैथ्यू हेडन को कैच थमा बैठे. युवराज सिंह के आउट होने के बाद क्रिकेट जगत के सम्राट सचिन तेंदुलकर एक बार फिर 'नर्वस नाइंटीज़" का शिकार हो गए और बेहतरीन 91 रन बनाकर आउट हो गए। सचिन ने अपनी 91 रनों की खूबसूरत पारी में सात चौके लगाए। उन्होंने सूझबूझ भरी अपनी पारी में 121 गेंदों का सामना किया.
सचिन को पोंटिंग ने माइकल क्लार्क की गेंद पर एक बेहतरीन कैच लपककर आउट किया. सचिन के बाद रोहित शर्मा भी सस्ते में पवैलियन लौट गए। शर्मा ने सिर्फ दो ही रन बनाए। उन्हें भी माइकल क्लार्क ने सायमंड्स के हाथों लपकवाकर आउट किया. भारत को छठा झटका इरफान पठान के रूप में 48वें ओवर में लगा। तब भारत का स्कोर 237 रन था. पठान ने 20 गेंदों में 12 रनों का योगदान दिया. उन्हें ब्रेकन ने बोल्ड किया.
ब्रेकन ने इसके बाद महेन्द्र सिंह धोनी को भी 36 रनों के निजी स्कोर पर माइकल क्लार्क के हाथों कैच करवा दिया. फिर हरभजन सिंह भी 3 रन बनाकर ब्रेट ली की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए. 255 के स्कोर पर भारत को नौवां झटका प्रवीण कुमार के रूप में लगा। उनका विकेट भी ब्रेकन के खाते में गया और कैच लिया रिकी पोंटिंग ने. कुमार ने सात रन बनाए. पीयूष चावला 6 और श्रीसंत 1 रन बनाकर नाबाद रहे.
ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन ब्रेकन और माइकल क्लार्क ने तीन-तीन विकेट लिए. जबकि ब्रेट ली, एंड्र्यू सायमंड्स और स्टुअर्ट क्लार्क को एक-एक सफलता हाथ लगी. युवराज ने मैदान में आते ही छक्का लगाया और कुल 38 रन बनाए.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications