Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बंगलादेशी खिलाडियों पर 10 साल का प्रतिबंध

ढ़ाका, 18 सितंबरः बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने भारत की बागी इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) से जुड़ने वाले अपने 13 खिलाड़ियों को 10 साल के लिए घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने से प्रतिबंधित कर दिया है।

बीसीबी के अध्यक्ष मेजर जनरल सिना इब्न जमाली ने बोर्ड की आपात बैठक के बाद संवाददाताओं को इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा "अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से गैर मान्यता प्राप्त किसी टूर्नामेंट से जुड़ने वाले खिलाड़ियों और कोचों पर यह फैसला लागू होगा।"

आईसीएल बोर्ड ने बुधवार को नई दिल्ली में हुये एक संवाददाता सम्मेलन में बंगलादेश के पूर्व कप्तान हबीबुल बशर समेत छह खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने का ऐलान किया था। ये सभी खिलाड़ी ढ़ाका वारियर्स नाम की नयी टीम के रूप में लीग में खेलेंगे।

लेकिन आईसीएल को न तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और न ही आईसीसी की मान्यता मिली हुयी है। इस स्थिति में इससे जुड़ने वाले खिलाड़ी अपनी राष्ट्रीय टीम में चुने जाने के अयोग्य हो जाते हैं।

हालांकि कई खिलाडियों ने इस लीग में मिलने वाले धन को तरजीह देते हुये अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा ही कह दिया।

बंग्लादेशी मीडिया ने कुछ दिन पहले ही कम-से-कम 14 पूर्व और मौजूदा खिलाड़ियों के आईसीएल के साथ जुड़ने की खबर दी थी। इनमें बशर के अलावा आफताब अहमद, आलोक कपाली, शहरयार नफीस, फरहाद रजा, धीमान घोष, मुशर्रफ हुसैन, मोहम्मद रफीक, तापस वैश्य, मंजुरल इस्लाम और मोहम्मद शरीफ जैसे खिलाडियों के नाम शामिल हैं।

ये सभी खिलाड़ी टेस्ट अथवा वनडे में बंगलादेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। कपाली, रजा और धीमान तो गत सप्ताह बंगलादेश के खिलाफ समाप्त हुयी वनडे सीरीज में भी बंगलादेशी टीम में शामिल थे।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+