Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

डालमिया के खिलाफ हेराफेरी का आरोप

मुम्बई, 24 मार्चः भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व प्रमुख जगमोहन डालमिया मुश्किल में पड़ सकते हैं क्योंकि मुंबई सत्र अदालत में पुलिस उनके खिलाफ बोर्ड के फंड में 2.90 करोड़ रुपये की हेराफेरी के संबंध में चार्जशीट दायर करने जा रही है.

बीसीसीआई सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया है कि इससे पहले शरद पवार के नेतृत्व में बीसीसीआई ने 2006 में पूर्व बोर्ड प्रेजिडेंट जगमोहन डालमिया पर बोर्ड के फंड्स के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया था लेकिन तब डालमिया ने चुनौती देते हुए कहा था कि वह आरोपों को साबित करने के लिए सबूत लेकर आए. मुंबई के इकनॉमिक अफेंस विंग (इओडब्ल्यू) ने सबूत ढूंढ लेने का दावा किया है.

विंग ने हाल ही में अपनी जांच पूरी की है. अपनी जांच में उन्होंने डालमिया को बोर्ड के 2.90 करोड़ रुपये इधर-उधर करने का दोषी पाया है. इस सिलसिले में विंग 26 मार्च को सेशन कोर्ट में डालमिया के खिलाफ चार्ज शीट दायर करेगी. उन पर धारा 420, 408 और 120-बी के तहत धोखाधड़ी और षडयंत्र का मुकदमा दर्ज किया जाएगा. इस चार्जशीट में डालमिया के सेक्रटरी के. एम. चौधरी और गौतम दत्ता नाम के एक शख्स को भी शामिल किया गया है.

डालमिया के बाद फिलहाल कोलकाता क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख हैं. इस मामले के बढ़ने पर डालमिया के हाथ से यह पद भी फिसल सकता है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+