Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कनाडा में क्रिकेट फिर बना राष्ट्रीय खेल

टोरंटो, 21 जूनः कनाडा में 150 वर्ष बाद एक बार फिर क्रिकेट के दिन लौट आए हैं। क्रिकेट को फिर से यहां राष्ट्रीय खेल घोषित कर दिया गया है और इसे लोकप्रिय बनाने के प्रयास भी तेज हो गए हैं।

कनाडा में 1867 में क्रिकेट राष्ट्रीय खेल हुआ करता था लेकिन बाद में उसकी जगह बेसबाल और आईस हॉकी ने ले ली थी। इतने अर्से बाद अब फिर से इस खेल के दिन अब कनाडा में बुहरे हैं। यहां की खेल मंत्री हेलिना ग्यूरगिस ने भी क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए संघीय कोष प्रदान किए जाने की घोषणा की है।

राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की पोशाक जारी करते हुए हेलिना ने कहा, "हम क्रिकेट कनाडा का स्वागत करते हैं। क्रिकेट को राष्ट्रीय खेल का दर्जा दिए जाने के बाद संघ इसे आर्थिक सहायता प्रदान करेगा।"

हेलिना ने कहा कि सरकार क्रिकेट को देश के विभिन्न हिस्सों में लोकप्रिय बनाने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा, "कनाडा में इस खेल को लोकप्रिय बनाए जाने को लेकर हमारी सरकार कटिबद्ध है।"

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा कनाडा को क्रिकेट खेलने वाले देशों सूची में जगह दिए जाने के बाद संघीय सरकार ने क्रिकेट कनाडा को 77 हजार डालर की राशि जारी की थी। क्रिकेट कनाडा के अध्यक्ष बनवारीलाल सैनिक ने कहा, "क्रिकेट को सरकारी खेल की मान्यता मिलना, हमारे प्रयास की सफलता की ओर इशारा करती है।"

क्रिकेट कनाडा के युवा मुख्य कार्यकारी अधिकारी अतुल आहूजा ने भी सरकार द्वारा क्रिकेट को राष्ट्रीय खेल घोषित किए जाने पर प्रसन्नता जाहिर की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+