भारतीय टीम की स्थिति ख़राब
चेन्नई, 13 दिसम्बरः भारत और इंग्लैंड के बीच एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को भारतीय क्रिकेट टीम ने भोजनकाल तक अपनी पहली पारी में नौ विकेट के नुकसान पर 241 रन बना लिए हैं।
इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 316 रन बनाए हैं।
फिलहाल भारत की आखिरी जोड़ी विकेट पर है। अमित मिश्रा 12 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि ईशांत शर्मा आठ रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।
दूसरे दिन शुक्रवार का खेल खत्म होने तक भारत ने 155 रन के कुल योग पर छह शीर्ष विकेट गंवा दिए थे। दूसरे दिन 24 रन बनाकर नाबाद लौटने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 82 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 53 रन बनाकर आउट हुए।
हरभजन सिंह ने भी 58 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 40 रनों की बेशकीमती पारी खेली। हरभजन दूसरे दिन 13 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। उन्होंने कप्तान के साथ सातवें विकेट के लिए बहुमूल्य 75 रन जोड़े।
हालांकि जहीर खान ने निराश किया और एक रन बनाकर एंड्रयू फ्लिंटॉफ की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए।
इंग्लैंड की ओर से मोंटी पनेसर ने तीन विकेट लिए हैं जबकि अपना पहला मैच खेल रहे ग्रीम स्वान और हरफनमौला फ्लिंटॉफ को दो-दो विकेट मिले हैं। जेम्स एंडरसन और स्टीव हार्मिसन ने भी एक-एक सफलता हासिल की है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications