आमला के शतक से द.अफ्रीका मजबूत
चेन्नई, 27 मार्चः दक्षिण अफ्रीका ने टेस्ट के दूसरे दिन भारत के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत करते हुए पांच विकेट के नुक़सान पर 426 रन बना लिए हैं.दक्षिण अफ़्रीका के हाशिम अमला अपना शतक पूरा करते हुए 140 रन बनाकर खेल रहे हैं. हाशिम का साथ देते हुए मार्क बाउचर ने 56 गेंदों पर 32 रन बना लिए हैं.
भारतीय गेंदबाज़ श्रीसंत ने एबी डीविलियर्स को विकेट के पीछे धोनी के हाथों कैच करवाया लेकिन इसके बाद हाशिम और बाउचर मैदान में पूरी तरह डटे हुए हैं.इसके पहले दक्षिण अफ़्रीका की टीम ने पहले दिन का खेल समाप्त होने पर चार विकेट पर 304 रन बनाए थे.
पहले विकेट के लिए 415 रनों की साझेदारी का विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले स्मिथ और मैकेंजी ने यहां भी सलामी विकेट की साझेदारी में 132 रन जोड़कर द. अफ्रीका को ठोस शुरुआत दी.
स्मिथ ने ज्यादा आक्रामक अंदाज में खेलते हुए 97 गेंदों में 13 चौकों की मदद से 73 रन ठोके. जबकि मैकेंजी ने 156 गेंदों में 94 रनों की अपनी पारी में 18 चौके लगाए.
आमला ने कल अपने नाबाद 85 रन के लिए 159 गेंदें खेलकर 10 चौके लगाए थे. चिदंबरम स्टेडियम की पिच पर भारतीय गेंदबाजों को द. अफ्रीका के बल्लेबाजों के सामने खासा संघर्ष करना पड़ रहा है.
भारतीय स्पिनरों अनिल कुंबले और हरभजन सिंह को ही विकेट लेने में सफलता मिल पाई. कप्तान कुंबले ने 61 रन पर दो विकेट और ऑफ स्पिनर हरभजन ने 92 रन पर दो विकेट लिए.
तेज गेंदबाजों रुद्र प्रताप सिंह और शांतकुमारन श्रीसंत को इस पिच पर जूझना पड़ा. रुद्र 14 ओवर में 68 रन देकर और श्रीसंत 15 ओवर में 60 रन देकर कोई विकेट नहीं ले पाए.
इसी महीने बांग्लादेश में आखिरी टेस्ट में 415 रनों की सलामी साझेदारी का विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले स्मिथ और मैकेंजी ने अपने फॉर्म को यहां भी बरकरार रखा. दोनों ने आक्रामण और धैर्य के तालमेल के साथ खेलते हुए सुबह के सत्र में 109 रन जोड़ डाले.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications