चेन्नई टेस्ट: जहीर पड़ रहे इंग्लैंड पर भारी
चेन्नई, 12 दिसम्बर: चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन खेल की शुरुआत में ही भारतीय स्पिनर अमित मिश्रा ने इंग्लैंड के एंड्रयू फ्लिंटॉफ (18) का विकेट लेकर भारत को छठवीं सफलता दिलाई।
समाचार लिखे जाने तक इंग्लैंड ने छह विकेट के नुकसान पर 261 रन बना लिए थे। एंडरसन 14 और मैट प्रायर 18 रन पर खेल रहे हैं।
मैच के पहले दिन भारत के ख़िलाफ़ अच्छी शुरुआत के बाद इंग्लैंड मुश्किल में नज़र आया। पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक इंग्लैंड ने पाँच विकेट पर 229 रन बनाए थे।
एंड्रयू फ़्लिंटफ़ 18 और जेम्स एंडरसन दो रन बनाकर नाबाद रहे थे। पहले दिन के खेल का आकर्षण रहे एंड्रयू स्ट्रॉस, जिन्होंने अपने टेस्ट करियर का 13वाँ शतक लगाया।
भारत की ओर से ज़हीर ख़ान और हरभजन सिंह ने दो-दो विकेट लिए। अमित मिश्रा को एक विकेट मिला। चायकाल तक इंग्लैंड ने सिर्फ़ एक विकेट के नुक़सान पर 164 रन बनाए थे. लेकिन इसके बाद इंग्लैंड के विकेट गिरने शुरू हो गए.

हालांकि इंग्लैंड की टीम चाहती है कि पहली पारी में कम से कम 400 रन बनाए जा सके। बल्लेबाज एंड्रयू स्ट्रॉस का मानना है कि उनकी टीम के लिए पहली पारी में 400 रन का स्कोर अच्छा होगा, लेकिन इसके लिए काफी मेहनत करनी होगी।
भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान को मिल रही रिवर्स स्विंग के चलते स्ट्रॉस ने कहा कि शुक्रवार को बल्लेबाजी करना मुश्किल होगा। जहीर बेहतरीन गेंदबाज हैं। खासकर वह गेंद को रिवर्स स्विंग कराना जानते हैं।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications