इंग्लैंड ने 229 रनों पर गवाएं 5 विकेट
चेन्नई, 11 दिसम्बरः एम. ए. चिदंबरम (चेपॉक) स्टेडियम में गुरुवार को भारत और इंगलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में पांच विकेट खोकर 229 रन बना लिए हैं।
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही इंग्लैंड की टीम ने धीमी लेकिन सधी हुई शुरुआत की।
अपने करियर का 13वां शतक लगाने वाले सलामी बल्लेबाज एंड्रयू स्ट्रॉस (123) पांचवें विकेट के रूप में विदा हुए। स्ट्रॉस को स्पिन गेंदबाज अमित मिश्र ने अपनी ही गेंद पर लपका। उन्होंने अपनी 233 गेंदों की पारी में 15 चौके लगाए।
अपनी शतकीय पारी के दौरान स्ट्रॉस ने टेस्ट मैचों में 4000 रन भी पूरे कर लिए। खबर लिखे जाने तक हरफनमौला एंड्रयू फ्लिंटॉफ 18 और नाइटवॉचमैन जेम्स एंडरसन 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
इंग्लैंड की टीम सात बल्लेबाजों और चार गेंदबाजों के संयोजन के साथ मैदान में उतरी है। टीम में दो तेज गेंदबाज-स्टीव हर्मिसन तथा एंडरसन तथा दो स्पिनर- ग्रीम स्वान तथा मोंटी पनेसर को शामिल किया गया है। फ्लिंटॉफ हरफनमौला की भूमिका निभाएंगे। स्वान अपना पहला टेस्ट खेल रहे हैं।
भारतीय टीम भी सात बल्लेबाजों और चार गेंदबाजों के संयोजन के साथ उतरी है। टीम में दो स्पिनर-हरभजन सिंह और अमित शामिल किए हैं जबकि दो तेज गेंदबाज- ईशांत शर्मा और जहीर हैं।
दोनों टीमों के बीच इस मैदान पर 15 साल बाद टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इससे पहले 1993 में खेले गए आखिरी टेस्ट मैच में भारत ने पारी के अंतर से जीत दर्ज की थी।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications