-Staff
नई दिल्ली, 28 अक्टूबरः भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह के पैर के अंगूठे में चोट लगने के कारण उनका अगले टेस्ट मैच में खेलना संदिग्ध माना जा रहा है जिस कारण भारत की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
हरभजन के अंगूठे में मोहाली टेस्ट के दौरान चोट लगी थी। सावधानीवश उन्होंने सोमवार को फिरोजशाह कोटला मैदान में नेट सत्र के दौरान ज्यादा देर तक गेंदबाजी नहीं की।
भारतीय टीम के कोच गैरी कर्स्टन ने इसकी पुष्टि कर दी है। हरभजन 29 अक्टूबर से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट मैच में खेलेंगे या नहीं इस संबंध में हालांकि कर्स्टन ने साफ तौर पर कुछ भी नहीं कहा।
कोटला मैदान में अभ्यास सत्र के बाद पत्रकारों से मुखातिब कर्स्टन ने कहा, "मैं इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं हूं कि हरभजन तीसरे टेस्ट मैच में खेलेंगे या नहीं। हम इंतजार करेंगे। यह देखना जरूरी है कि वे पूरी तरह फिट हो पाते हैं या नहीं। आशा है कि हरभजन समय रहते फिट हो जाएंगे।"
कर्स्टन ने इस बात से इनकार किया कि भारतीय टीम तीन स्पिनरों के साथ कोटला में उतरेगी। उन्होंने कहा, "अगर कुंबले पूरी तरह फिट हैं तो वे कप्तान के तौर पर वापसी करेंगे। उनकी स्थिति अच्छी है। मुझे खुशी है कि वे तीसरे टेस्ट मैच में हमारे साथ होंगे।"
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Tuesday, October 28, 2008, 11:27 [IST]
Other articles published on
Oct 28, 2008