Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हूटिंग से अच्छे प्रदर्शन की प्रेरणा: भज्जी

{image-Harbhajan Singh_12022008.jpg hindi.mykhel.com}कैनबरा, 12 फरवरीः हरभजन सिंह ने वर्तमान आस्ट्रेलियाई दौरे में हूटिंग करने वाले दर्शकों को आगाह करते हुए कहा कि उनका ऐसा रवैया उन्हें मैच में अच्छा प्रदर्शन करने के लिये प्रेरित करता है.

हरभजन को पिछले महीने जब से आस्ट्रेलियाई आलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स के खिलाफ कथित नस्ली टिप्पणी करने के विवाद में पाक साफ करार दिया गया तब से जब भी वह मैदान पर कदम रखते हैं दर्शक उनकी खिंचाई करनी शुरू कर देते हैं.

हरभजन ने कहा कि जब लोग मेरी खिंचाई करते हैं तो मुझ पर कोई असर नहीं पड़ता. वह जितने अधिक ताने कसेंगे मैं उतना ही अधिक अच्छी क्रिकेट खेलने की कोशिश करूंगा. असल में इससे मुझे खुशी मिलती है कि मैदान में प्रत्येक मुझे जानता है. इससे मुझे अच्छे प्रदर्शन की प्रेरणा मिलती है.

आस्ट्रेलिया के खिलाफ एमसीजी में आठ ओवर में केवल 19 रन देकर एक विकेट लेने वाले हरभजन ने कहाकि वह जितना अधिक कहेंगे मैदान पर उन्हें उतना ही दमदार हरभजन देखने को मिलेगा.

हरभजन हालांकि कल की जीत से आत्मविभोर होने के पक्ष में नहीं हैं और चाहते हैं श्रीलंका के खिलाफ कल होने वाले मैच में टीम सतर्क रहे. उन्हें नहीं लगता कि उनकी टीम श्रीलंका पर किसी तरह की फायदे की स्थिति में दिख रही है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+