-Staff
केप टाउन, 24 जूनः भारत में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के साथ जुड़कर बड़ी कमाई करने वाले दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट खिलाड़ी हर्शल गिब्स को अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा अपनी पत्नी को देना पड़ सकता है। दरअसल, गिब्स की पत्नी ने गुजारा भत्ता पाने के लिए उनके विरूद्ध मुकदमा दायर किया है।
गिब्स की पत्नी टेनेल्ले गिब्स ने उन पर शराब पीने, गालियां बकने और गलत व्यवहार करने आरोप लगाया है। टेनेल्ले ने इस संबंध में केप उच्च न्यायालय में एक शपथ पत्र दायर किया है, जिसमें उन्होंने गिब्स से प्रति माह 96,950 रैंड्स गुजारा भत्ते की मांग की है।
स्थानीय समाचार पत्र 'मर्करी' में इस संबंध में रिपोर्ट प्रकाशित हुई है। टेनेल्ले का कहना है कि गिब्स विलासिता भरी जिंदगी बिताते हैं। उन्होंने कहा कि वे गिब्स से तलाक लेना चाहती हैं।
गिब्स और टेनेल्ले की शादी पिछले वर्ष जून में वेस्ट इंडीज में हुई थी। गिब्स इन दिनों इंगलैंड में कॉउंटी मैच खेल रहे हैं। गुजारा भत्ता मामले पर अदालत में गुरुवार को सुनवाई होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Tuesday, June 24, 2008, 12:19 [IST]
Other articles published on
Jun 24, 2008